{"_id":"68061038c4b94e91050403a5","slug":"international-hindu-parishad-and-rashtriya-bajrang-dal-took-out-symbolic-funeral-procession-of-mamata-banerjee-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया विरोध
Mon, 21 Apr 2025 03:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 21 Apr 2025 03:00 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल काशी की ओर से रविवार को पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विरोध जताया गया। सुंदरपुर हनुमान मंदिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। इसके बाद बीएचयू के सिंहद्वार पर पुतले को फूंका।
विज्ञापन
शवयात्रा के दौरान पोस्टर लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। जिस पर लिखा था कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, ममता बनर्जी होश में आओ...। दल के प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिंदुओं की लगातार हत्या हो रही है।
विज्ञापन
व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लूटपाट और घरों में घुसकर तोड़फोड़ की घटनाएं आ रही हैं। महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। इससे वहां का हिंदू समाज पलायन को मजबूर हो रहा है। विरोध करने वालों में अशोक सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, विनोद यादव, श्रवण कुमार मौर्य, हरिनाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन