फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Cricket Stadium varanasi PM Modi said jo khelega wahi khilega Banaras will become shining star o

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: पीएम मोदी बोले- जो खेलेगा वही खिलेगा, बनारस बनेगा पूर्वांचल का चमकता सितारा

Sat, 23 Sep 2023 03:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

PM Modi Cricket Stadium: वाराणसी के गंजारी में पूर्वांचल के पहले और यूपी के तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बटन दबाकर शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की। कहा कि आज फिर से बनारस आवे के मौका मिलल हौ, जो आनंद बनारस में हौ, वह कहीं नहीं हौ। 

विज्ञापन
International Cricket Stadium varanasi PM Modi said jo khelega wahi khilega Banaras will become shining star o
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव!...का जयघोष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लोगों से नाता जोड़ा। महादेव का नाम लेकर भोजपुरी में संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज फिर से बनारस आवे के मौका मिलल हौ, जो आनंद बनारस में हौ, वह कहीं नहीं हौ। वाराणसी के गंजारी में पूर्वांचल के पहले और यूपी के तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बटन दबाकर शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि काशी में आज एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान जैसा होगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। नए नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है। जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा। ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि युवा टैलेंट को तलाशना और तराशना जरूरी है। पीएम ने कुछ साल पहले और वर्तमान समय का जिक्र कर कहा कि अब धारना बदली है। अब जो खेलेगा वही खिलेगा। जनसभा में मौडूद लोगों ने मोदी-मोदी के मारे लगाए। इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को नमो लिखा टी-शर्ट भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर, दूसरा शिवशक्ति काशी में

International Cricket Stadium varanasi PM Modi said jo khelega wahi khilega Banaras will become shining star o
वाराणसी स्टेडियम का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं, जब चंद्रमा के शिवशक्ति पॉइंट पर भारत के पहुंचने का एक महीना पूरा हो रहा है। एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा शिवशक्ति का स्थान यहां काशी में है। जबसे इस स्टेडियम की तस्वीरें बाहर आई है, उन्हें देखकर हर काशीवासी गदगद हो गया है।  इस स्टेडियम के पूरा होने पर 30,000 से ज्यादा लोग यहां बैठकर मैच देख पाएंगे।  

शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह यूपी का पहला स्टेडियम होगा जिसका निर्माण बीसीसीआई कराएगी। इसके साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया अभियान और वाराणसी में मौजूद अन्य खेल सुविधाओं का जिक्र किया। गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 हज़ार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि  इसके निर्माण से पूर्वांचल के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। इसमें सात पिच (प्रैक्टिस व मेन विकेट), लाउंज, कमेंट्री बॉक्स, प्रेस गैलरी सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं होगी।

फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक दिखेगी। इस स्टेडियम का आकार अर्ध चंद्राकार होगा, जिसमे लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी। बिल्डिंग में बेलपत्र की डिजाइन होगी और डिजाइन में डमरू का आकर भी दिखाई देगा। गंगा घाट की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा होगी। इसमें सात पिच (प्रैक्टिस व मेन विकेट),  लाउंज, कमेंट्री बॉक्स, प्रेस गैलरी सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं होगी।  

क्रिकेट की कई हस्तियां रहीं मौजूद

International Cricket Stadium varanasi PM Modi said jo khelega wahi khilega Banaras will become shining star o
टीम इंडिया की जर्सी के साथ सचिन तेंदुलकर और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के अलावा हेमंग अमीन व प्रियंक शाह के अलावा पूर्व  क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ, मदन लाल, करसन घावरी और गिरीश डोंगरे के साथ ही क्रिकेट की अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed