फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International and domestic flights will operate from separate terminals at Varanasi Airport

Varanasi Airport: अलग-अलग टर्मिनल से मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान, विस्तारीकरण के बाद शुरू होगी सुविधा

Tue, 07 Apr 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Apr 2026 11:30 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने के बाद अलग-अलग टर्मिनल से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान मिलेंगे। अभी एक ही टर्मिनल से सभी उड़ानें संचालित होती हैं।

विज्ञापन
International and domestic flights will operate from separate terminals at Varanasi Airport
वाराणसी एयरपोर्ट का मॉडल - फोटो : प्रशासन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का विस्तार किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद यह प्रदेश का दूसरा एयरपोर्ट होगा, जहां अलग-अलग टर्मिनल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर पुराने टर्मिनल से अंतरराष्ट्रीय और नए टर्मिनल से घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। विस्तारीकरण के बाद यह सुविधा शुरू होगी। अभी एक ही टर्मिनल से सभी उड़ानें संचालित होती हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के इस तरह दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों को तो सहूलियत होगी ही, कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट पर मौजूदा समय में रोजाना करीब 10 से 12 हजार यात्री आते-जाते हैं। विस्तारीकरण के बाद यह संख्या बढ़कर औसतन 30 हजार हो जाएगी। इसी लिहाज से नए टर्मिनल को डिजाइन कर निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: ग्रीन आर्मी की महिला रक्षक की सिर में वार कर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलग टर्मिनल होने से यात्रियों को आसानी होगी। वे सीधे नए या पुराने, अपनी आवश्यकता अनुसार टर्मिनल में स्थित डिपार्चर गेट तक पहुंच सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम यात्रियों की क्षमता को देखते हुए किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही खाका तैयार है।

विमान और वाहन दोनों के लिए बढ़ेगी पार्किंग क्षमता 

एयरपोर्ट पर मौजूदा समय में एक साथ 11 विमान खड़े होने की क्षमता है। क्षमतावृद्धि के बाद एयरपोर्ट पर एक साथ 28 विमान खड़े हो सकेंगे। वहीं, अभी करीब 500 चार पहिया वाहन पार्क हो पाते हैं। टर्मिनल भवन के बगल में बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग में एक साथ 1000 चार पहिया वाहन खड़े होंगे। इसके अलावा बाहर भी पुरानी कार पार्किंग उपयोग में रहेगी, जिसमें 450 चार पहिया वाहन खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed