{"_id":"6a730f953f419bfffc0f400a","slug":"intermediate-student-dies-after-cobra-bite-in-ghazipur-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोबरा ने डसा, छात्र ने नहीं दी किसी को जानकारी, हालत बिगड़ी तो अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोबरा ने डसा, छात्र ने नहीं दी किसी को जानकारी, हालत बिगड़ी तो अस्पताल में हुई मौत
Wed, 05 Aug 2026 04:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:00 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर में देर रात कोबरा के डसने से एक छात्र की मौत हो गई। उसे सांप ने डसा तो उसने गंभीरता से नहीं लिया। देर रात में हालत बिगड़ने पर उसने घरवालों को जानकारी दी। घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब कर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ओड़राई गांव में जहरीले कोबरा सांप के डसने से इंटरमीडिएट के एक छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दुल्लहपुर थाने में लिखित सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार ओड़राई निवासी नारद गोड़ के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक गोड़, जो कक्षा 12 का छात्र था, मंगलवार की देर रात लगभग 10 बजे गांव से पैदल सिवान स्थित अपने दूसरे घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ईंट के पास छिपे एक जहरीले कोबरा सांप ने उसके पैर में डस लिया। अभिषेक को कुछ काटने का एहसास हुआ, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
देर रात करीब 1 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। तब उसने परिजनों को बताया कि उसे किसी जहरीले जीव ने काटा है। इसके बाद परिजन तत्काल निजी वाहन से उसे मऊ स्थित फातिमा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता नारद गोड़ ने बताया कि उनके पुत्र के पैर में कोबरा सांप ने काटा था। उन्होंने दुल्लहपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अभिषेक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मौके के पर काफी खोजबीन के बाद जिस सांप द्वारा काटा गया था उसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। सांप पकड़ने के बाद मान्यताओं के अनुसार कुछ ग्रामीणों ने पोस्टर्माटम से पहले झाड़फूक कर के दोबारा जिंदा करने का प्रयास भी कर रहे हैं।