फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Integrated Testing Treatment Park will be built on 20 acres in Banaras

Varanasi News: बनारस में 20 एकड़ में बनेगा इंट्रीग्रेटेड टेस्टिंग ट्रीटमेंट पार्क

Sat, 30 Nov 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Integrated Testing Treatment Park will be built on 20 acres in Banaras
लखनऊ और नोएडा में भी बनेगा पार्क, जमीन की हो रही तलाश, अगले साल निर्माण शुरू करने की है तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। बनारस एयरपोर्ट के पास 20 एकड़ में इंट्रीग्रेटेड टेस्टिंग ट्रीटमेंट पार्क खोला जाएगा। प्रदेश सरकार इसके लिए जमीन की तलाश कर रही है। इसके बन जाने से यहां से निर्यात किए जा रहे फल, सब्जियों सहित अन्य उत्पादों को सहूलियत होगी। इन उत्पादों की आधुनिक तकनीक से जांच कर विदेश भेज सकते हैं।

इरी आईसार्क में चल रहे राष्ट्रीय बीज सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान प्रदेश के कृषि निर्यात, उद्यान एवं मंडी के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के तीन एयरपोर्टों के पास इंट्रीग्रेटेड टेस्टिंग ट्रीटमेंट पार्क बनाए जाएंगे। जो लखनऊ, नोएडा एवं वाराणसी में बनाने की तैयारी है। इसके लिए बनारस के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के आसपास 20 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि अगले साल जमीन अधिग्रहीत कर निर्माण शुरू हो जाएगा। इस ट्रीटमेंट पार्क को यूरोप और खाड़ी देश सहित अन्य देशों के मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा।
विज्ञापन




ये होंगे फायदे

इंट्रीग्रेटेड टेस्टिंग ट्रीटमेंट पार्क खुल जाने से किसानों के उत्पादों को निर्यात करने के पहले उसे रोग रहित कर भेजा जाएगा। ताकि विदेशों में भेजे जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता बनी रही। उद्यान विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि इस यूनिट में सब्जियों, फलों सहित अन्य उत्पादों के प्रबंधन, कीटाणु मुक्त करने, धुलाई, ग्रेडिंग, क्वारंटाइन करने, वातावरण के अनुकूल रखने सहित अन्य व्यवस्थाएं रहेंगी। इस प्रक्रिया के बाद ही उत्पादों को निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस से होगा अधिक आधुनिक
वाराणसी में करखियांव में दो साल पहले बने इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस से इंट्रीग्रेटेड टेस्टिंग ट्रीटमेंट पार्क ज्यादा आधुनिक होगा। मैंगो पैकहाउस से निर्यात शुरू हो गया है। मैंगो पैक हाउस करीब 6.12 करोड़ रुपये की लागत से बना है। मुख्यमंत्री ने 17 जून 2023 को इसका उद्घाटन किया था। इस मैंगो एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस में फल, सब्जियों सहित अन्य उत्पादों को क्वारंटाइन कर रखने सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed