फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Install ten thousand solar plants in the city in December

Varanasi News: दिसंबर में शहर में लगाएं दस हजार सोलर संयंत्र

Sat, 30 Nov 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Install ten thousand solar plants in the city in December
फोटो
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 75 हजार सोलर संयंत्रों की स्थापना तेजी से कराएं
ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिले को मिले 75000 सोलर संयंत्रो की स्थापना के लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजी दिखाएं। उर्जा मंत्री ने दिसंबर में 10,000 घरेलू सौर संयंत्रों की स्थापना के निर्देश दिए। यूपीनेडा वाराणसी से संबद्ध हर अधिकारी को 10 वेंडर आवंटित किए जाएं और प्रत्येक वेंडर को 100 सौर संयंत्र की स्थापना दिसंबर महीने में करने का लक्ष्य दिया जाए।
निदेशक यूपीनेडा ने पीएम सूर्य घर वाराणसी मुफ्त बिजली योजना की प्रगति में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को निर्देशित किया गया कि वाराणसी में मुख्य चौराहों पर योजना के आवश्यक प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग एवं बैनर लगाए जाएं। जनसमर्थ एवं बैंकों से संबंधित समस्याओं का नोट बनाकर उन्हें दें। सूर्य मित्रों की सूची यूपीनेडा ट्रेनिंग सेंटर, आईटीआई एवं जिला सेवा योजना अधिकारी से प्राप्त कर वेंडर्स को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी वेंडरों को ट्रेनिंग हेतु भेजा जाए। प्रत्येक रविवार को उपरोक्त प्रगति की समीक्षा निदेशक यूपीनेडा/सचिव यूपीनेडा लखनऊ भौतिक रूप से की जाए। प्रधानमंत्री आवासों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सीएसआर मद से स्थापना कराने हेतु आवश्यक लाभार्थी अंशदान की मांग पत्र यूपीनेडा मुख्यालय भेजी जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, डीएम एस राजलिंगम, एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार, निदेशक यूपीनेडा अनुपम शुक्ला, सीडीओ हिमांशु नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed