फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspector Ranjit Rai statement recorded in bank employee murder case in Varanasi

Varanasi: 12 साल पुराने बैंककर्मी हत्याकांड में दर्ज हुआ बयान, मारे गए दो बदमाशों ने बताई थी बड़ी बात

Fri, 16 Feb 2024 12:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 16 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

12 साल पहले बैंककर्मी हत्याकांड को लेकर इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बयान दर्ज कराया है। इस दौरान बताया कि वह घटना के समय वाराणसी में दरोगा थे। गाजीपुर जिले के सैदपुर में बरनवाल बंधुओं की हत्या से संबंधित आरोपी पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर वह सैदपुर गए थे। तब आरोपियों ने बताया था कि जवाहर ने गुड्डू की हत्या करने को कहा था।

विज्ञापन
Inspector Ranjit Rai statement recorded in bank employee murder case in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजूबीर के 12 साल पुराने बैंककर्मी हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए अवनीश गौतम की अदालत में लखनऊ की एंटी करप्शन यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर रणजीत राय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज कराया। अभियोजन के अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह प्रिंस ने बताया कि इंस्पेक्टर ने बयान में कहा कि वह घटना के समय वाराणसी में दरोगा थे। जानकारी मिली थी कि गाजीपुर जिले के सैदपुर में बरनवाल बंधुओं की हत्या से संबंधित आरोपी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर वह सैदपुर गए थे। आरोपी रोहित सिंह उर्फ सनी और रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू (पुलिस मुठभेड़ में दोनों मृत) ने बताया कि हम लोग वाराणसी के जिला जेल में बंद थे तो पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल ने गुड्डू जायसवाल की हत्या के लिए कहा था। चेहरा मिलने के कारण गलती से गुड्डू के चचेरे भाई महेश जायसवाल की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि दोनों बदमाशों के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी और उच्चाधिकारियों को भी बताया था। वीडियो रिकॉर्डिंग में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। इंस्पेक्टर का बयान दर्ज होने और उनसे जिरह के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि शुक्रवार नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश को गुड्डू समझ मारी थी गोली
प्रकरण के अनुसार, अर्दली बाजार निवासी गुड्डू जायसवाल उर्फ संत प्रसाद जायसवाल का आरोप है कि पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल उनसे रंजिश रखता था। जवाहर और उसके बेटे गौरव ने उनकी हत्या कराने की धमकी दी थी। उनकी और उनके चचेरे भाई महेश की शक्ल मिलती थी। 23 अप्रैल 2012 को भोजूबीर में दो बदमाशों ने महेश को गुड्डू समझकर गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed