{"_id":"5d11063f8ebc3e73db1cdca4","slug":"inspector-constable-suspends-beaten-video-viral-with-e-rickshaw-driver-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : ई-रिक्शा चालक से मारपीट करने पर दरोगा-सिपाही सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : ई-रिक्शा चालक से मारपीट करने पर दरोगा-सिपाही सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
Mon, 24 Jun 2019 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक के साथ बदसुलूकी करता दरोगा और सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक से मारपीट और गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को दशाश्वमेध थाने के दरोगा ओम नारायण शुक्ल और सिपाही अरविंद कुमार यादव को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में दरोगा और सिपाही की काउंसलिंग कराकर बताया जाएगा कि आमजन से कैसा व्यवहार करना है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दशाश्वमेध थाने के पास एक दरोगा और सिपाही एक ई-रिक्शा चालक से मारपीट करते हुए गालीगलौज कर रहे थे। एसएसपी ने प्रकरण की जांच सीओ दशाश्वमेध प्रीति त्रिपाठी को देकर रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वीडियो छह मई का था और अभी वायरल हुआ है। ई-रिक्शा चालक की गलती थी और पुलिस उसे थाने ले जा रही थी, लेकिन उसके साथ बदसलूकी नहीं की जानी चाहिए थी। जांच में दरोगा और सिपाही को गलत पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोहनिया और फूलपुर के मामले में कार्रवाई नहीं हुई :
दशाश्वमेध क्षेत्र के वायरल वीडियो पर कार्रवाई हो गई लेकिन रोहनिया और फूलपुर क्षेत्र के मामले में ऐसा नहीं हुआ। बीते दिनों रोहनिया इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन पर थाना परिसर में एक महिला से बदसलूकी का आरोप लगा था।
इसी तरह लोकसभा चुनाव के दौरान फूलपुर क्षेत्र में एक युवक की पुलिस द्वारा सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इन दोनों मामलों में जांच की बात कही गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।