फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Injured old man dies in varanasi fight in land dispute Seven accused including arrested

Varanasi News: घायल बुजुर्ग की मौत, जमीन विवाद में हुई थी मारपीट; महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 12:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:25 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद में हुई इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। बहसाबहसी के बाद मामला बढ़ गया। गांव वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ती गई। अंततः वृद्ध मुन्नीलाल घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Injured old man dies in varanasi fight in land dispute Seven accused including arrested
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर (महेशपट्टी) गांव में चार दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल बुजुर्ग मुन्नीलाल (60) की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में वांछित महिला समेत सात आरोपियों को साधु कुटिया तिराहे से गिरफ्तार किया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बुधवार को बेनीपुर (महेश पट्टी) गांव निवासी राजा दुबे व कमलेश मौर्य के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले थे। एक पक्ष से आशा देवी (48), राजा (28), गोविंदा (20), राधा (18), व दूसरे पक्ष से कमलेश मौर्य व मुन्नीलाल मौर्य समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान मुन्नीलाल की घटना के चार दिन बाद बीएचयू स्थित ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में वांछित राजाराम दुबे, गोविंद दुबे, राधा राम दुबे, उत्कर्ष यादव, अंकित चौबे, अभिषेक मिश्रा व शुभ चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया गया। एहतियातन गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूबने से बुजुर्ग की मौत

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती घाट पर नहाने के दौरान बुजुर्ग की शनिवार को डूबने से मौत हो गई। दो घंटे बाद पानी में उतराये शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया।

चंद्रावती गांव निवासी अलगू गुप्ता 65 वर्ष शाम के समय चंद्रावती घाट पर स्नान करने गए और पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गए।घाट पर बकरी चरा रही लड़कियों ने शोर मचाया तो पहुंचे मल्लाहों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बुजुर्ग गहरे पानी में समा गये। दो घंटे बाद शव पानी में उतराया मिला। बुजुर्ग को दो बेटे हैं, दोनों मुंबई में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed