{"_id":"5b1959204f1c1ba16e8b6b66","slug":"inhuman-behaviour-with-accused-of-thief-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में शिवाला घाट पर चोरी के आरोपियों को पकड़ा और कर दिया ऐसा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में शिवाला घाट पर चोरी के आरोपियों को पकड़ा और कर दिया ऐसा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
अमानवीय हरकत के आरोप में पांच अन्य को लिया हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला घाट में गुरुवार को चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ कर इलाकाई लोगों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो अमानवीय हरकत करते हुए बेतरतीब तरीके से तीनों के सिर के बाल और मूंछ छील कर वीडियो बनाया और फोटो खींची।
मामला पुलिस की जानकारी में आया तो चोरी के तीन आरोपियों के साथ ही अमानवीय हरकत के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों पक्ष के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
गुजरात के श्रद्धालुओं का एक दल शिवाला घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान गोंडा के मनिकापुर थाना के वनकसिया के गंगा राम और मोतीगंज थाना के कौरहें के ननकुन वर्मा व रामरंग को चोरी के आरोप में गुजरात के दल ने पकड़ कर शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद अन्य लोग भी भाग कर मौके पर आए और तीनों की पिटाई कर नाई को बुलाया।

वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
up police
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों के सिर के बाल और मूंछ को बेतरतीब तरीके से छील कर पुलिस को सूचना दी गई। घटना से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आया।
इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि चोरी और अमानवीय हरकत दोनों के आरोप में अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। गप्पू शर्मा, विष्णु साहनी सहित पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधर, चोरी के आरोप में गिरफ्तार रामरंग ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई गंगाराम की पथरी का इलाज कराने बीएचयू आया था। अस्पताल जाने में समय था इस वजह से तीनों गंगा स्नान के लिए शिवाला घाट चले गए। शिवाला घाट पर चोरी के आरोप में पीट कर जबरन मनमाने तरीके से दाढ़ी और बाल छील दिया गया।