{"_id":"64650686758f6bb4b6008646","slug":"information-related-to-high-blood-pressure-control-known-at-the-health-and-wellness-center-varanasi-news-c-20-vns1013-211158-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जानी उच्च रक्तचाप नियंत्रण से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जानी उच्च रक्तचाप नियंत्रण से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर बुधवार को जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य शिविर में लोगों के ब्लडप्रेशर और मधुमेह की जांच की गई। साथ ही उच्च रक्तचाप नियंत्रण से जुड़ी जानकारी भी दी गई। इसमें कुछ लोगों में बीपी सामान्य से अधिक मिला, इसपर उन्हें अगले दिन फालोअप के लिए बुलाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में योग से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के बारे में भी बताया गया। पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) वह स्थिति होती है, जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे तनाव, फास्ट फूड, व्यायाम की कमी, धूम्रपान का सेवन आदि। सामान्य ब्लड सर्कुलेशन का रेंज 120/80 एमएमएचजी होता है। हाइपरटेंशन में इसका असर शरीर के मुख्य अंगों जैसे दिमाग, किडनी, हृदय और आंख आदि पर होता है। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. मुईजुद्दीन हाशमी ने बताया कि रोजाना कम से कम एक घंटे का शारीरिक व्यायाम व योग, कम नमक का प्रयोग, कम वसा वाले भोजन के इस्तेमाल से मानसिक तनाव व उच्च रक्तचाप से बचा जा सकता है।