फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   influx of devotees at Magh Mela in Kashi is three times greater than in Ayodhya security arrangements

Varanasi: अयोध्या के मुकाबले काशी में माघ मेले का पलट प्रवाह तीन गुना ज्यादा, भक्तों की भीड़; सुरक्षा दुरुस्त

Sun, 11 Jan 2026 12:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 12:23 PM IST
सार

Magh Mela 2026: काशी विश्वनाथ में दर्शन करने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। प्रयागराज से दर्शनार्थी प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान और बाबा का दर्शन कर रहे हैं। घाट पर जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात है।

विज्ञापन
influx of devotees at Magh Mela in Kashi is three times greater than in Ayodhya security arrangements
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर कुछ ऐसी दिखी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: प्रयागराज के माघ मेले के पलट प्रवाह का प्रभाव अयोध्या से तीन गुना ज्यादा काशी में है। श्री राम मंदिर में रोज़ एक लाख श्रद्धालु तो विश्वनाथ धाम में 2-3 लाख भक्तों का दर्शन-पूजन हो रहा है। 6 से 8 जनवरी के बीच तीन दिनों में अयोध्या के राम मंदिर में 2.78 लाख भक्तों ने दर्शन किए, तो वहीं विश्वनाथ धाम में सिर्फ आठ जनवरी को ही अकेले 2.88 लाख भक्तों ने जलाभिषेक कर लिया। 

विज्ञापन


राम मंदिर में छह जनवरी को 82,000, सात जनवरी को 86,000 और आठ जनवरी को 1.10 लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किया था। वहीं विश्वनाथ मंदिर में छह जनवरी को 2,88,132, सात जनवरी को 1,06,346 और आठ जनवरी को 2,12,355 भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। जबकि शनिवार को तीन लाख से ज्यादा भक्त बाबा के दरबार पहुंचे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि काशी में ज्यादा भक्तों के आने के पीछे कई कारण हैं। 
विज्ञापन


पहला तो प्रयागराज से नजदीकी; दूसरा कारण यह है कि बनारस शहर बड़ा है और बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक यहां आ रहे हैं। सारनाथ, घाट सहित कई पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले विदेशी भक्त भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। वहीं हिंदू के साथ ही बौद्ध, जैन और सिख समेत कबीरपंथी, रामानंदी सहित कई पंथ के श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर में पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के भक्तों की संख्या बढ़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आम भक्तों को डेढ़ घंटे और सुगम में 45 मिनट का इंतजार : भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर पहुंचने के लिए गेट संख्या चार के बाहर गौदौलिया चौराहे तक बैरिकेडिंग की गई है। भक्त इन्हीं बैरिकेडिंग से होकर ही बाबा के गर्भगृह तक पहुंचकर झांकी दर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भारी भीड़ देखने को मिली। यहां तक कि सुगम और प्रोटोकॉल में भी आए भक्तों को घंटे भर तक पुजारियों का इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed