{"_id":"5f00d6a28ebc3e431d5dcad2","slug":"industry-city-news-vns533997336","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह का रोड टैक्स, बीमा में राहत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह का रोड टैक्स, बीमा में राहत की मांग
विज्ञापन
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने ट्रक बस मालिकों की समस्याओं को उठाया है। तीन माह के रोड टैक्स एवं बीमा में राहत की मांग सहित अन्य समस्याओं के निदान को लेकर गृह सचिव को पत्र लिखा गया। शनिवार को बैठक कर व्यापारियों ने कोरोना से कराह रहे बस मालिकों को राहत दिलाने की मांग की।
फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल के अनुसार लॉकडाउन के चलते तीन माह किसी भी प्रकार के वाहन सड़क पर नहीं चले हैं। सिर्फ पार्किंग में ही वाहन खड़े रहे। राज्य सरकार द्वारा रोड टैक्स अग्रिम में लिया जाता है और रोड टैक्स अदा करने के एवज में कोई भी वहां सड़क पर चल सकता है। सरकारी आदेशों के चलते वाहन सड़क पर नहीं चल पाया अत: उक्त तीन माह की अवधि का रोड टैक्स माफ होना चाहिए और पहले से ही भुगतान किया रोड टैक्स को सरकार अगली अवधि के रोड टैक्स में समायोजित करें।
इसी प्रकार वाहन बीमा भी सड़क पर न चलने के कारण तीन माह की अवधि के लिए प्रयुक्त न मानते हुए, बीमा अवधि को तीन माह के लिए बढ़ा दिया जाए। वाहन स्वामी द्वारा उक्त तीन माह की अवधि में अपने कर्मचारियों को पूर्ण वेतन देना पड़ा, इसके अतिरिक्त बैंकों को किस्त एवं ब्याज भी अदा करना पड़ा। पार्किंग शुल्क का भी भुगतान किया गया। बैठक में फेडरेशन के पूर्वांचल प्रभारी प्रेमनाथ मिश्रा, ध्रुव सोनी, अशोक जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, गौरव सोनेजा आदि मौजूद रहे।