{"_id":"63e3d1b19cae9022d60f10d9","slug":"industrialists-from-gujarat-were-given-work-varanasi-congress-demonstrated-outside-sbi-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गुजरात के उद्योगपतियों को दिया गया बनारस का काम, कांग्रेस ने एसबीआई के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गुजरात के उद्योगपतियों को दिया गया बनारस का काम, कांग्रेस ने एसबीआई के बाहर किया प्रदर्शन
Wed, 08 Feb 2023 10:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:15 PM IST
सार
उद्योगपति गौतम अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। बुधवार को महानगर कांग्रेस ने कचहरी स्थित एसबीआई बैंक के सामने धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने एसबीआई के बाहर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति गौतम अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। बुधवार को महानगर कांग्रेस ने कचहरी स्थित एसबीआई बैंक के सामने धरना दिया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बनारस में जितने भी काम हो रहे हैं, सरकार उसे कराने की जिम्मेदारी गुजरात के उद्योगपतियों को दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बनारस के लोग सरकार से जवाब मांग रहे हैं कि जब यहां के लोग काम करने को तैयार हैं तो गुजरात के लोगों को बुलाकर क्यों काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब एलआईसी के एजेंट भी लोगों के घर जाकर बीमा करने से डरने लगे हैं। राहुल गांधी ने जो मुद्दा उठाया है वह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
उद्योगपति गौतम अदाणी ने एसबीआई और एलआईसी के पैसे का दुरुपयोग किया है। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्र, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर, दिलीप सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन