फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   INDO-US foram

इंडो-यूएस वर्कशॉप में होगी डिजिटल इंडिया पर चर्चा

Tue, 15 Oct 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
INDO-US foram
वाराणसी। इंडो-यूएस फोरम की ओर से 16 अक्तूबर को वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इसमें डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। कैंटोंमेंट स्थित होटल रेडिसन में होने वाले वर्कशॉप का उद्देश्य विशेष रूप से डिजिटल इंडिया का समर्थन करने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे और इसमें उन्नत प्रौद्योगिकियों में अंतराल को जानना है। कार्यशाला में डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा के साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी सेवाएं (वाई-फाई और 5 जी सहित) एवं मोबाइल नेटवर्क पर विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर सिफारिश की जाएगी। कार्यशाला में आने वाले वक्ता पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप, कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए अवसर, सार्वजनिक सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं पर विचार साझा करेंगे। भारत-यू.एस. सीईओ फोरम कॉर्पोरेट क्षेत्र के सदस्यों का एक मंच है जहां वे अपने विचारों, जरूरतों, चिंताओं और पर्यावरण के निर्माण के बारे में सुझावों को भारतीय और अमेरिकी सरकारों को प्रतिबिंबित कर सके। जिससे कि द्विपक्षीय वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ाया जा सके। इसी दिशा में स्मार्ट सिटीज और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed