फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indo-japan rfc new texts

भारत-जापान लिखेंगे नई इबारत

Sat, 12 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 12 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Indo-japan rfc new texts

काशी आज भारत और जापान की दोस्ती की गहराई की गवाह बनेगी। इन ऐतिहासिक क्षणों में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भी विश्व के पौराणिक शहरों में एक काशी से साक्षात्कार करेंगे।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वे यहां चार घंटे 35 मिनट ठहरेंगे।
इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच काशी-क्योटो करार पर चर्चा के साथ ही दोहरी कर नीति और बुलेट ट्रेन नेटवर्क, स्मार्ट सिटी जैसे विकास से जुड़े मसलों पर भी निर्णायक वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मोदी-शिंजो दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गये हैं। दोनों प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के बाद होटल गेटवे के नदेसर पैलेस में शहर के चुनिंदा प्रबुद्धजनों के साथ रात्रिभोज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेहमान पीएम बनारस की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे शनिवार की शाम चार बजकर पांच मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
 यहां यूपी के सीएम अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं राज्यपाल राम नाईक अगवानी करेंगे।
 एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट तक कुल 33 किलोमीटर तक स्कूली छात्र और काशी की जनता सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध होकर जापानी पीएम का अभिवादन करेंगे।
इनके हाथों में दोनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज भी होगा। अबे के स्वागत में एयरपोर्ट से घाट तक के बीच 200 से अधिक स्वागत द्वार तैयार किए गए हैं। इसके अलावा पीएम की फ्लीट जिस रास्ते से गुजरेगी, उस रास्ते पर पड़ने वाले हर चौराहे-तिराहे की सजावट की गई है।
 सड़क किनारे की इमारतों को बिजली के झालरों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री का काफिला जिस रूट से गुजरेगा, उन राहों को सजाने-संवारने में प्रशासनिक अमले ने ताकत झोंक दी है।

 काशी का हर कोना एलईडी लाइट से दमक रहा है।  शिंजो को बनारस के हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार उपहार पीएम मोदी भेंट करेंगे।
पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष को भगवान गणेश की प्रतिमा, गुलाबी मीनाकारी वाला मोर, भगवान बुद्ध की मूर्ति, चरखा उकेरा अंगवस्त्रम और पत्थर का कलात्मक हाथी उपहार में देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed