फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indias First International job Fair in varanasi Youth will get jobs in Gulf countries

Varanasi : पहला अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला काशी में, खाड़ी देशों में मिलेगी नौकरी, जानें तारीख और जरूरी बातें

Mon, 12 Dec 2022 09:24 AM IST
उत्पल कांत वैशाली मिश्रा, वाराणसी
वैशाली मिश्रा, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 09:24 AM IST
सार

वाराणसी में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले की शुरुआत होगी। आईटीआई में फिटर कोर्स व पॉलिटेक्निक, कंस्ट्रक्शन के साथ ही होटल मैनेजमेंट पास युवा जिनके पास तीन से चार साल का अनुभव हो वो शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Indias First International job Fair in varanasi Youth will get jobs in Gulf countries
रोजगार मेला

विस्तार

युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले की शुरुआत होगी। एनएसडीसी (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की ओर से आईटीआई करौंदी में संचालित स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की ओर से 14 दिसंबर को पहले अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


आईटीआई में फिटर कोर्स व पॉलिटेक्निक, कंस्ट्रक्शन के साथ ही होटल मैनेजमेंट पास युवा जिनके पास तीन से चार साल का अनुभव हो वो शामिल हो सकते हैं। इस सेंटर से युवाओं के लिए प्लेसमेंट की शुरुआत तो पहले ही हो गई थी, लेकिन पहली बार वृहद रूप से अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रतिभाग कर युवा खाड़ी देशों में रोजगार कर सकेंगे।
विज्ञापन


हर माह में एक बार मेले का होगा आयोजन
सेंटर के अधिकारियों के अनुसार हर माह में एक बार मेले का आयोजन किया जाएगा। इससे युवाओं को काफी लाभ होगा। स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की ओर से जिलेवार मेले का आयोजन किया जाएगा। पहली बार में वाराणसी के युवाओं को मौका दिया जाएगा। ऐसे ही हर बार अलग-अलग जिले के युवाओं को मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार साल का अनुभव व पासपोर्ट जरूरी

अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले में आईटीआई व पॉलिटेक्निक पास युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही मेले के आयोजन से पूर्व संस्था के पास विदेशों में जिस पद के लिए रिक्तियां आएंगी, उसके आधार पर युवाओं को मौका दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रमाणपत्र व आधार कार्ड के साथ ही पासपोर्ट की अनिवार्यता होगी। रोजगार मेले में आने वाले युवाओं को तीन से चार साल का अनुभव होना भी अनिवार्य होगा।
पढ़ें: बीएचयू में आज से सजेगा दक्षिण भारतीय फिल्मों का मेला, आएंगे रजनीकांत समेत कई सुपरस्टार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed