{"_id":"60fd9f588ebc3e587500a5e9","slug":"indian-red-cross-society-varanasi-branch-election-1119-members-vote-for-managing-committee-member-participation-of-two-panels","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, दो पैनल की रही भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, दो पैनल की रही भागीदारी
Sun, 25 Jul 2021 11:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:01 PM IST
सार
रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। रविवार को सुबह 9 से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच जिला रायफल क्लब सभागार में हुए मतदान को लेकर बैरीकेडिंग भी कराई गई थी।
विज्ञापन
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी वाराणसी शाखा की दस सदस्यीय प्रबंध समिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी वाराणसी शाखा की दस सदस्यीय प्रबंध समिति के लिए रविवार को गहमागहमी के बीच 1119 लोगों ने मतदान किया। दस पदों के लिए दो पैनल से 14 प्रत्याशी मैदान में रहे। इसमें एक पैनल से सबसे अधिक दस प्रत्याशी जबकि दूसरे पैनल से केवल चार प्रत्याशी मैदान में रहे। रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम सिटी गुलाब चंद्र के देखरेख में कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना में दस प्रत्याशियों के पैनल से नौ ने जीत दर्ज की जबकि चार प्रत्याशियों वाले पैनल से भी एक प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। रविवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच जिला रायफल क्लब सभागार में हुए मतदान को लेकर बैरीकेडिंग भी कराई गई थी। इसमें लाइफ एसोसिएट सदस्यों के लिए 601 और लाइफ मेंबर के लिए 518 मत पड़े। दो पैनल से प्रत्याशी होने की वजह से हर पैनल से जुड़े लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे।
विज्ञापन
शाम 4 बजे तक मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली। इसके बाद एडीएम सिटी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी एसीएम चतुर्थ पुष्पेंद्र पटेल, विनोद राय के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
निर्वाचित सदस्य चुनेंगे अन्य पदाधिकारी
रेडक्रास सोसाइटी के नियमानुसार अब निर्वाचित सदस्य चेयरमैन समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। सदस्यों का चुनाव खत्म होने के बाद अब चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है।
चुनाव में ये बने विजेता
डॉ. संजय राय
विजय शाह
डॉ.एसएस गांगुली
जयप्रकाश बालानी
डॉ. अजय अग्रवाल
वेदमूर्ति शास्त्री
बिमल कुमार त्रिपाठी
कमल किशोर तिवारी
डॉ.पीके सिंह
डा.सुनील मिश्रा
चुनाव में ये बने विजेता
डॉ. संजय राय
विजय शाह
डॉ.एसएस गांगुली
जयप्रकाश बालानी
डॉ. अजय अग्रवाल
वेदमूर्ति शास्त्री
बिमल कुमार त्रिपाठी
कमल किशोर तिवारी
डॉ.पीके सिंह
डा.सुनील मिश्रा