फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railways train seats full Two months before Dussehra-Diwali Chhath flight fares doubled

Indian Railways: दशहरा-दीपावली, छठ से दो महीने पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल, फ्लाइट का किराया दोगुना

Fri, 22 Aug 2025 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 22 Aug 2025 02:31 PM IST
सार

Railway News : दशहरा, दीपावली और छठ से दो महीने पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। 20 अगस्त को अक्तूबर तक के लिए टिकट बुकिंग शुरू हुई। इस दौरान दिल्ली से पूर्वांचल के जिलों और बिहार तक जाने वाली ट्रेनों की सीटें कुछ ही समय में फुल हो गईं। 

विज्ञापन
Indian Railways train seats full Two months before Dussehra-Diwali Chhath flight fares doubled
ट्रेनों में सीटें फुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा, दीपावली और छठ में दो महीने का समय है, लेकिन ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। टिकट के लिए लोग परेशान हैं। विंडो खुलते ही कई ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। रेलवे की ओर से 60 दिन पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए विंडो खोला जाता है। 20 अगस्त को 19 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। 

विज्ञापन


दिल्ली से पूर्वांचल के जिलों और बिहार तक जाने वाली ट्रेनों की सीटें कुछ ही मिनटों में भर गईं। ज्यादातर ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी और फर्स्ट एसी तक बुकिंग फुल हो गई। जबकि स्लीपर क्लास में बड़ी संख्या में वेटिंग देखने को मिल रही है। त्योहारों के समय दिल्ली से बिहार व पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस बार दीपावली 20 अक्तूबर (सोमवार) को है। 
विज्ञापन


त्योहारों पर लाखों लोग लौटते हैं घर
दूसरे शहरों में काम करने वाले लाखों लोग दीपावली और छठ पूजा पर घर लौटते हैं। इस कारण ट्रेनों में सीटें मिनटों में ही फुल हो जाती हैं। हर साल दीपावली और छठ पूजा पर छुट्टियों में घर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसके साथ ही प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के साथ ही बिहार के पटना, राजेंद्र नगर टर्मिनल, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और कटिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में या तो बुकिंग क्लोज की स्थिति है या लंबी वेटिंग है। वहीं नई दिल्ली–राजेंद्र नगर टर्मिनल, तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सेकंड और थर्ड एसी के साथ फर्स्ट एसी में बुकिंग क्लोज है। 

Indian Railways train seats full Two months before Dussehra-Diwali Chhath flight fares doubled
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ स्टेशन, राजधानी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस में बुकिंग क्लोज है। नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग व रिग्रेट है। ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल एक्सप्रेस व मगध एक्सप्रेस में बुकिंग क्लोज आ रहा है। नई दिल्ली–राजेंद्र नगर, अमृत भारत एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग हो चुकी है। 

श्रमजीवी एक्सप्रेस में बुकिंग क्लोज, जबकि स्लीपर में लंबी अधिक वेटिंग है। नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस में स्लीपर में रिग्रेट, थर्ड एसी में 150 से ज्यादा वेटिंग देखने को मिल रही है। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन और फरक्का एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। 

इसे भी पढ़ें; Pitru Paksha 2025: 100 साल बाद पितृपक्ष में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण का योग, दुर्लभ है ये खगोलीय संयोग

वेटिंग टिकट की बुकिंग 
अब ट्रेन में कुल सीटों का सिर्फ 25 प्रतिशत तक ही वेटिंग टिकट जारी किया जा रहा है। जिससे बहुत जल्द टिकट की बुकिंग बंद हो जाती है। पहले 50 प्रतिशत तक वेटिंग टिकट दिए जाते थे, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस बदलाव का फायदा यह है कि अब करीब 75 प्रतिशत वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed