{"_id":"65c33bbc61683b91610468fa","slug":"indian-railways-11-trains-including-banaras-ltt-express-will-run-on-changed-route-from-8-february-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री ध्यान दें: कल से बदले रूट से चलेंगी बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें, देखें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्री ध्यान दें: कल से बदले रूट से चलेंगी बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें, देखें- पूरी जानकारी
Wed, 07 Feb 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:44 PM IST
सार
नौ से 11 फरवरी तक 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते आवाजाही करेगी।
विज्ञापन
Indian Railway
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के चलते बनारस-एलटीटी समेत 10 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। आठ से 13 फरवरी तक 12167/12168 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग के रास्ते आवाजाही करेगी। इस दौरान यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि नौ से 11 फरवरी तक 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते आवाजाही करेगी। इस दौरान यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार के स्थान पर प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
नौ फरवरी को 11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
गुवाहाटी से 8 फरवरी को चलने वाली 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस बदले मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से नौ और 11 फरवरी को चलने वाली 12818 आनंद विहार टर्मिनस -हटिया एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते जाएगी।
कोलकाता से 9 फरवरी को चलने वाली 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन और 10 फरवरी को चलने वाली 22410 आनंद विहार टर्मिनस-गया एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।
12 फरवरी को चलने वाली 22806 आनंद विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते चलायी जाएगी। गुवाहाटी से 10 फरवरी को चलने वाली 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस बदले मार्ग पं.दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन के रास्ते चलेगी।
नई दिल्ली से 11 फरवरी को चलने वाली 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।वहीं, भुवनेश्वर से 11 फरवरी को चलने वाली 12819 भुवनेश्वर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-प्रयागराज स्टेशन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर बदले मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन के रास्ते चलाई जाएगी।