{"_id":"69f2eac306483304630ecd8d","slug":"indian-railway-routes-of-over-10-trains-diverted-in-jaunpur-due-to-yard-remodeling-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: 10 से ज्यादा ट्रेनों के बदले रूट, जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: 10 से ज्यादा ट्रेनों के बदले रूट, जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से लिया गया निर्णय
Thu, 30 Apr 2026 11:23 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:23 AM IST
सार
जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से 10 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदल गए हैं। ऐसे में 04217 वाराणसी लखनऊ स्पेशल और 04218 लखनऊ वाराणसी स्पेशल 13 मई से 27 मई रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन की ओर से जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से 10 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। ये ट्रेनें अब जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। दिल्ली, सूरत, बरौनी जाने वाली ये ट्रेनें औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते आगे का सफर तय करेंगी। जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 04217 वाराणसी लखनऊ स्पेशल और 04218 लखनऊ वाराणसी स्पेशल 13 मई से 27 मई रद्द रहेगी।
विज्ञापन
04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन जौनपुर स्टेशन पर 14 और 21 मई को नहीं रुकेगी। वापसी में 04056 आनंद विहार-बलिया स्पेशल प्रयागराज से बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी होते हुए औड़िहार के रास्ते 13 और 20 मई को बलिया जाएगी।
विज्ञापन
यह भी जौनपुर में नहीं रूकेगी। 09065 सूरत- छपरा स्पेशल मानिकपुर, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार के रास्ते छपरा जाएगी। यह ट्रेन 4, 11, 18, 25 मई को प्रयागराज छिवकी और जौनपुर जंक्शन पर नहीं रूकेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi: बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर बदलने पर लगाई रोक, 200 रुपये निगेटिव बैलेंस पर नहीं कटेगा कनेक्शन
09066 छपरा-सूरत सूपरफास्ट एक्सप्रेस औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज, मानिकपुर के रास्ते 13, 20, 27 मई को सूरत जाएगी। जौनपुर, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 13 मई से 27 मई तक जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ स्टेशन पर नहीं रूकेगी।