Indian Railway: अब छह घंटे में पूरा करें वाराणसी से हावड़ा का सफर, वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं PM Modi
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से वाराणसी कैंट, पीडीडीयू नगर स्टेशन, गया, धनबाद होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में वाराणसी से हावड़ा के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में वाराणसी से हावड़ा के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। मुंबई से सोलापुर और साईं नगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। रेलसे अधिकारियों की तरफ से प्रस्ताव बनाकर रेल मुख्यालय भेजा जा रहा है।
वाराणसी मंडल की कई रेल परियोजनाएं मार्च में पूरी हो रही हैं। उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन पर 500 करोड़ की लागत से यार्ड रिमाडलिंग कार्य कराया जा रहा है। इसी स्टेशन का तीसरा प्रवेश द्वार और कोच रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो जाएगा। लहरतारा-फुलवरिया फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। सभी परियोजनाएं बड़ी हैं। लिहाजा, प्रधानमंत्री से लोकार्पण की तैयारी है।
पीडीडीयू नगर-गया रूट से वंदे भारत का संचालन
दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से वाराणसी कैंट, पीडीडीयू नगर स्टेशन, गया, धनबाद होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा जाएगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव बनारस स्टेशन, पीडीडीयू नगर और गया, धनबाद में होगा। रेल अधिकारियों के अनुसार, पीडीडीयू नगर-गया रूट के जरिये ही वंदे भारत एक्सप्रेस अप डाउन करेगी।
पीडीडीयू नगर और गया रेलखंड के बीच पटरियों के सुदृढ़ीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की क्षमता वाली पटरियों को 150 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के अनुसार बनाया जा रहा है। वाराणसी से हावड़ा की दूरी छह से सात घंटे में पूरी होगी। जबकि बनारस से गया की दूरी महज दो घंटे में तय होगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के भी कोच होंगे।