Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें, वाराणसी नहीं अब बनारस से खुल रही हैं ये ट्रेनें, देखें पूरी सूची
वाराणसी कैंट स्टेशन का प्लेटफार्म छोटा है और यहां निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस वजह से कैंट की कुछ ट्रेनों को बनारस स्टेशन पर शिफ्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कैंट स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के चलते नौ ट्रेनों का संचालन बनारस स्टेशन से किया जा रहा है। जानकारी के अभाव और डिस्प्ले बोर्ड और उद्घोषक की ओर से इसकी जानकारी सही समय पर नहीं देने से लोग वाराणसी कैंट स्टेशन पर ही ट्रेनों का इंतजार करते हैं और बनारस स्टेशन से ट्रेन रवाना हो जाती है। सही जानकारी के अभाव में बहुत सारे यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती है। इसे लेकर पूछताछ कार्यालय पर यात्रियों की नोकझोेंक भी होती है।
कैंट स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन के मुताबिक कैंट स्टेशन का प्लेटफार्म छोटा है और यहां निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस वजह से कैंट की कुछ ट्रेनों को दूसरे स्टेशन पर शिफ्ट किया गया है। निदेशक का कहना है कि स्टेशन पर पिछले दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रैफिक का बोझ कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया।
उत्तर रेलवे के सहायक जनसंपर्क अधिकारी विक्रम शंभु सिंह ने कहा कि ट्रेनों के परिवर्तन की एसएमएस भेज कर जानकारी दी जा रही है। यह नियमित रूप से भेजा जा रहा है। टिकट पर प्रिंट होकर भी आता है। यात्रियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद भी अगर कहीं समस्या आ रही है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
इन ट्रेनों के बदले स्टेशन
- काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस
- कामायनी-एक्सप्रेस
- बुंदेलखंड-एक्सप्रेस
- बनारस-रांची एक्सप्रेस
- बनारस-हुबली एक्सप्रेस
- बनारस-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस
- बनारस-संभलपुर एक्सप्रेस
- बनारस-बक्सर एक्सप्रेस
- बनारस-उधना एक्सप्रेस
पांच घंटे ब्लॉक की मांग
कैंट स्टेशन के तीसरे प्रवेश द्वार के निर्माण के साथ प्लेटफार्म निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण विभाग ने विकास कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए तीन से पांच घंटे ब्लॉक की मांग की है। फिलहाल इसकी अनुमति का इंतजार है।
तकनीकी कार्य से छह जोड़ी ट्रेनें होंगी प्रभावित
पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-सादात रेल रूट पर तकनीकी कार्य होने के कारण माधोसिंह-रामबाग और जंघई-वाराणसी खंड पर चलने वाली छह जोड़ी ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को अनारक्षित ट्रेन नंबर 05138/37 रामबाग-मऊ औड़िहार जंक्शन से चलेगी।
27 अगस्त को 15008/09 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ से टर्मिनेट होगी। वाराणसी सिटी से 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 15130/29 वाराणसी सिटी-गोरखपुर 210 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
सीतामढ़ी से 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 14005 सीतामढ़ी-आनंद बिहार टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी कैंट पर 90 मिनट, 27 अगस्त को अहमदाबाद से ट्रेन नंबर 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट पर 180 मिनट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 अगस्त को ट्रेन 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंट स्टेशन पर 90 मिनट नियंत्रित होकर आगे बढ़ेगी।