फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Gemstone Jewelry Training Institute in Varanasi

अंतरराष्ट्रीय कोर्स से संवरेगा भविष्य

Mon, 05 Dec 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Dec 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Indian Gemstone Jewelry Training Institute in Varanasi
निर्मला सीतारमन
भारतीय रत्नाभूषण प्रशिक्षण संस्थान के शुरू हुए केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर कोर्स होंगे। रत्न व आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद के चेयरमैन प्रवीण शंकर पंड्या ने कहा कि वाराणसी केंद्र से प्रशिक्षण अभी आईआईजीजे, मुंबई के विस्तार केंद्र के तौर पर काम करेगा। अस्थाई तौर पर फरवरी, 2017 से यहां से कोर्स शुरू होगा। दो से तीन साल में स्थायी तौर पर पांच एकड़ क्षेत्र में आवासीय कैंपस बनेगा।
विज्ञापन


आईआईजीजे मुंबई के प्रधानाचार्य संजय घोष ने बताया कि सभी छात्रों को फाउंडेशन कोर्स फॉर ज्वैलरी करना अनिवार्य है। यह कोर्स 120 घंटे का होगा। छात्र विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए जनवरी के पहले सप्ताह से आवेदन कर सकेंगे। अन्य कोर्स की अवधि 210 से 390 घंटे की होगी। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार छह माह व एक साल के दो पाठ्यक्रम होंगे। हर साल सौ छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय रत्नाभूषण प्रशिक्षण संस्थान  में फाउंडेशन कोर्स फॉर ज्वेलरी, रबर मोल्ड पैकिंग, मोल्ड कटिंग, वैक्स इंजेक्शन, एंड ट्री मेकिंग, कास्टिंग, बेसिक स्टोन सेटिंग, पावे स्टोन सेटिंग, इनामेलिंग/मीनाकारी, बेसिक मेटल मॉडल मेकिंग, एडवांस मेटल गोल्ड मेकिंग, एंबोसिंग, फिनिशिंग एंड पॉलिशिंग ऑफ ज्वेलरी, बेसिक मैन्युअल ज्वेलरी डिजाईन, ज्वेलरी सीएडी डिजाइनिंग, डायमंड ग्रेडिंग, डायमंड कट डिजाइनिंग आदि कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed