{"_id":"6193b1d4c9d42e42646cb968","slug":"india-post-office-payment-bank-new-facilities-you-will-be-able-to-get-balance-information-of-postal-accounts-sitting-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहल: घर बैठे ले सकेंगे डाक खातों के बैलेंस की जानकारी, अन्य कई सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: घर बैठे ले सकेंगे डाक खातों के बैलेंस की जानकारी, अन्य कई सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ
Tue, 16 Nov 2021 06:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:57 PM IST
सार
अन्य बैंकों की तरह डाक विभाग की ओर से खाताधारकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अब कोई भी खाताधारक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन कर खातों से जुड़ी जानकारी ले सकेगा।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको अपने डाक खातों के बैलेंस की जानकारी करनी हो या फिर आप डाक विभाग की किसी योजनाओं की जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए डाक विभाग कार्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे ही ये सभी जानकारी आपको एक फोन पर ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन
डाक विभाग की ओर से खाताधारकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18002666868 जारी किया गया है। कोई भी खाताधारक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन कर खातों से जुड़ी जानकारी ले सकेगा। डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघर बचत योजनाओं को और सुलभ और कस्टमर-फ्रेंडली बनाने के लिए ही टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
लोगों की सहूलियत के लिए टोल फ्री नंबर हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में शुरू किया गया है। खातों में बैलेंस की जानकारी के साथ ही अंतिम चार लेन-देन, ब्याज, टैक्स कटौती और खातों में जारी चेक की स्थिति और इसके भुगतान को रोकने हेतु अनुरोध भी किया जा सकता है। इसके अलावा डाक विभाग का नया एटीएम कार्ड लेने, पिन में परिवर्तन और एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की सुविधा भी इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र में 31 लाख से अधिक खाताधारक
पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि वाराणसी परिक्षेत्र के तहत आने वाले जिले वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर और बलिया के डाकघरों में 31 लाख से अधिक खातों का संचालन होता है। ऐसे खाताधारक जिन्होंने अपने खाते को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं कराया है, उन्हें तत्काल डाकघर जाकर इसे लिंक करवा लेना चाहिए ताकि वे भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
पढ़ेंः बीएचयू के नव नियुक्त कुलपति बोले- ऐतिहासिक संस्थान से जुड़ने पर बहुत सम्मानित हूं, बनाउंगा दुनिया का श्रेष्ठ विवि
पढ़ेंः बीएचयू के नव नियुक्त कुलपति बोले- ऐतिहासिक संस्थान से जुड़ने पर बहुत सम्मानित हूं, बनाउंगा दुनिया का श्रेष्ठ विवि