{"_id":"58bd8ddd4f1c1b7243dc4300","slug":"india-just-become-world-leader-in-guidense-of-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विश्व गुरु बनने का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विश्व गुरु बनने का आशीर्वाद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाघाट के महंत ने स्वामी विवेकानंद से की पीएम की तुलना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे। आश्रम के महंत स्वामी शरणानंद ने स्वामी विवेकानंद से पीएम मोदी की तुलना की। कहा कि देश के उद्धारक के रूप में विवेकानंद की तरह ही उन्हें याद किया जाएगा। महंत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विश्वगुरु बनने का आशीर्वाद भी दिया।
तय समय से करीब घंटे भर देरी से सुबह 11:02 बजे आश्रम पहुंचे पीएम मोदी ने वहां की गौशाला भी देखी। गायों को चारा खिलाया। फिर आश्रम के प्रमुख महंत स्वामी शरणानंद महाराज से मिलने पहुंचे। करीब बीस मिनट तक मुलाकात हुई।
महंत ने उन्हें आश्रम के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। इसके बाद पीएम ने आश्रम के ब्रह्मलीन संतों की समाधि पर फूल-मालाएं चढ़ाईं और उन्हें नमन किया। पीएम को प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष की मालाएं भी भेंट की गईं। यहां से निकलने के बाद पीएम आश्रम में बने मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां आश्रम की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम ने हालांकि मंच से कोई संबोधन नहीं किया। वह मठ को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते थे। करीब घंटे भर तक यहां रुकने के बाद पीएम रामनगर रवाना हो गए।
आश्रम में पीएम के मंच के पास ही साउंड सिस्टम में शाट सर्किट के बाद तेज धुआं उठने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। उस समय पीएम मोदी और महंत स्वामी शरणानंद मंच पर ही थे। आनन-फानन में एसपीजी समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मंच को घेरे में लेकर साउंड सिस्टम को हटाया।
इसे लेकर एसपीजी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से नाराजगी भी जताई। साउंड सिस्टम आश्रम प्रबंधन का बताया गया।

गढ़वाघाट आश्रम के अनुयायी वैसे तो विभिन्न प्रांतों तक फैले हैं लेकिन वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में इस मठ का विशेष प्रभाव है। मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के लोगों का यहां लंबे समय से आना जाना रहा है।
राहुल गांधी भी यहां कई बार आए हैं। पिछले दिनों यहां अमर सिंह भी आए थे। नेताओं के आश्रम दौरे को राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जाते रहे हैं।