फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India-EU Free Trade Agreement will prove to be a new opportunity

Varanasi News: नया अवसर साबित होगा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता

Wed, 28 Jan 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
India-EU Free Trade Agreement will prove to be a new opportunity
भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का वाराणसी सिल्क ट्रेड एसोसिएशन ने स्वागत किया है। अध्यक्ष वैभव कपूर ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था, विशेषकर वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम है। इस समझौते के अंतर्गत यूरोपीय बाजार में भारत को वस्त्र एवं परिधान आयात बाजार में शून्य शुल्क प्राप्त होगा, जो भारतीय निर्यातकों के लिए नए द्वार खोलेगा।
विज्ञापन

यह समझौता न केवल देश के बड़े वस्त्र निर्यातकों को लाभ पहुंचाएगा बल्कि पारंपरिक और श्रम-प्रधान उद्योगों को भी सशक्त करेगा। विशेष रूप से वाराणसी के प्रसिद्ध हथकरघा, बनारसी रेशम, साड़ी एवं सिल्क आधारित हस्तशिल्प उद्योग इस समझौते से अत्यंत लाभान्वित होंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, एमएसएमई इकाइयों और युवा उद्यमियों के लिए निर्यात के नए अवसर सृजित होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी।महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया के संकल्प को वैश्विक मंच पर मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed