चोपन और रेनुकूट के चेयरमैन के चुनाव में भाजपा की करारी हार, निर्दलियों ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार की सुबह सदर तहसील में चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती शुरु हुईं। इसमें निर्दल प्रत्याशी फरीदा बेगम ने 2873 मत प्राप्त कर विजयी हुई। बीजेपी उम्मीदवार सत्यप्रकाश तिवारी को 2323 मत पाकर संतोष करना पड़ा।
दुद्धी तहसील परिसर में रेणुकूट नगर पंचायत के मतों की गिनती हुई। जहां निर्दल प्रत्याशी निशा देवी को 3476 मत प्राप्त हुए और विजयी हुईं। बीजेपी उम्मीदवार शारदा को मात्र 51 मत पाकर संतोष करना पड़ा।
बता दें कि चोपन नगर पंचायत नवनिर्वाचित चेयरमैन फरीदा बेगम के पति इम्तियाज अहमद चेयरमैन थे। लेकिन वर्ष 2018 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं रेणुकूट की चेयरमैन बनी निशा सिंह बबलू सिंह भी चेयरमैन थे। उनकी भी वर्ष 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उधर चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेणुकूट और चोपन में प्रत्याशियों की घरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वही मतगणना स्थल से विजयी उम्मीदवारों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।