फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day celebrated today national anthem resonate in varanasi traffic stop for 52 seconds

Independence Day: गुरुवार को मनेगा आजादी का जश्न, गूंजेगा राष्ट्रगान; 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा यातायात

Thu, 15 Aug 2024 12:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 12:46 AM IST
सार

Varanasi News: देश के आजादी के अवसर पर अमर उजाला की तरफ से ‘मां तुझे प्रणाम’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत होंगी। इसके पहले वाराणसी में तिरंगा यात्रा का भी आयोजन हुआ था, जिसमें हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Independence Day celebrated today national anthem resonate in varanasi traffic stop for 52 seconds
मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की अनूठी पहल मां तुझे प्रणाम के तहत गुरुवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 15 अगस्त की सुबह शहर के चौराहों पर ठीक 10 बजे 52 सेकेंड के लिए यातायात थम जाएगा। चौराहों पर राष्ट्रगान बजेगा। जो जहां होगा वहीं रूककर राष्ट्रगान गाएगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम, स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर अमर उजाला स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस आयोजन को यादगार बनाएगा। इस अभियान में व्यापारिक संगठनों के साथ ही सामाजिक, शैक्षिक संगठनों से जुड़े लोग भी बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
देश के वीर सपूतों को याद करने और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाए जाने के लिए सभी को आगे आना होगा। चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान की पहल भी सराहनीय है। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले इस अनूठे आयोजन में शामिल होकर सभी को इसको यादगार बनाना चाहिए। 10 बजे चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए राष्ट्रगान बजाई जाएगी। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed