{"_id":"5eaf01038ebc3e90ac7653b6","slug":"increased-pressure-of-moist-winds-in-purvanchal-rain-expected-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में नम हवाओं का बढ़ा दबाव, चार दिन तक बारिश के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में नम हवाओं का बढ़ा दबाव, चार दिन तक बारिश के आसार
Mon, 04 May 2020 12:13 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 04 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नम पुरवा हवा का दबाव लगातार पूर्वांचल पर बना हुआ है। यही कारण है कि अगले चार दिन तक वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे कम रहने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है।
विज्ञापन
जहां सुबह और शाम जहां नम पुरवा हमारे चल रही है वहीं दिन में धूप तो हो रही है लेकिन हवा में नमी की वजह से उसका सर भी बहुत ज्यादा नहीं हो रहा है। यही कारण है कि तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को भी सुबह हवा में नमी रही।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद धूप हुई लेकिन हवा चलने से उमस ज्यादा नही रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक आमतौर पर मई के महीने में तापमान 40 से 42 डिग्री के करीब रहता है लेकिन हवा में नमी की वजह से इस साल मई महीना शुरू हो गया और तापमान 40 से कम हैं।
विज्ञापन
बताया कि पूर्वांचल के बंगाल की खाड़ी से चल रही नम पुरवा हवाओं का दबाव बने रहने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने की वजह से 7 मई तक रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश भी होती रहेगी। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर आदि प्रदेश के कई जिलों में तापमान अभी 40 से कम है। वाराणसी और आसपास के जिलों में फिलहाल तापमान में सात मई तक कोई बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं दिख रही है।