फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increase in vegetable production is the need of the country: Surya Pratap Shahi

सब्जी उत्पादन में वृद्धि देश की जरूरत : सूर्य प्रताप शाही

Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Increase in vegetable production is the need of the country: Surya Pratap Shahi
राजातालाब। सब्जी उत्पादन में वृद्धि देश की आवश्यकता है। इससे लोगों को पोषण सुरक्षा और किसानों को आमदनी होगी। यह बातें मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहीं। गोष्ठी में सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए ड्रोन, रोबोटिक्स और सेंसर तकनीक के प्रयोग पर चर्चा के लिए देशभर से 200 वैज्ञानिक शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि देश को कृषि संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों और सब्जी संस्थानों को विविध प्रकार के क्षेत्रों में शोध कार्यों में उत्कृष्टता लाने की आवश्यकता है। ताकि देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके। बीते कुछ वर्षों में सब्जियों का निर्यात करके करोड़ रुपये लाभ किसानों ने कमाया। एफपीओ के माध्यम से कोरोना काल में 3500 टन से अधिक सब्जियों का निर्यात हुआ। बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. पंजाब सिंह ने किसानों को फसल चक्र अपनाने का सुझाव दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने बताया कि संस्थान के स्वर्ण जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें लगभग 200 वैज्ञानिक शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. ए के सिंह, संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. गौतम कल्लू, डॉ कीर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-------
शोध केंद्र पर झाड़ियां देखकर भड़के कृषि मंत्री
लोहता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार को चांदपुर स्थित कृषि शोध केंद्र का निरीक्षण करने अचानक पहुंच गए। वह केंद्र परिसर में मौजूद झाड़ियों और जर्जर भवनों को देखकर भड़क गए। केंद्र पर बीजों के कम उत्पादन पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सुधार न होने पर अधिकारियों के वेतन में कटौती की चेतावनी दी। चांदपुर के कलेक्ट्रीफार्म स्थित कृषि शोध केंद्र पर देश के विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों की ओर से तैयार बीजों पर शोध के अलावा यहां बीजों का उत्पादन भी होता। शोध केंद्र की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने रबी सीजन की फसल अरहर और गेहूं की बोआई न होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि आशुतोष मिश्रा, उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह, उप निदेशक कृषि शोध आरके सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed