फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increase in the number of people apply for death certificates in Varanasi More Than 2200 People Applied For Death Certificates In May

वाराणसी में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या में इजाफा, मई माह में 2259 आवेदन, ऐसा कभी नहीं हुआ

Fri, 04 Jun 2021 12:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 12:36 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना की दूसरी लहर में बीते मई महीने में सर्वाधिक लोगों की जान गई।  नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनपी सिंह के अनुसार मई 2021 में नगर निगम में 2259 लोगों ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया है। 

विज्ञापन
Increase in the number of people apply for death certificates in Varanasi More Than 2200 People Applied For Death Certificates In May
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी आंकड़ों में कोरोना की दूसरी लहर में मृतकों की संख्या भले कम हो, लेकिन वाराणसी में मृतकों की संख्या कहीं अधिक है। सामान्य दिनों में नगर निगम की ओर से 450 से 500 मृत्यु प्रमाण पत्र हर महीने जारी किए जाते हैं। इधर तीन महीनों से इसकी संख्या 2 से 3 गुना तक हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर में मौत के बाद नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनपी सिंह के अनुसार मई 2021 में नगर निगम में 2259 लोगों ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया है।

विज्ञापन


जनवरी से लेकर मई तक 6483 लोगों की मौत हुई है। इसमें जनवरी माह में 1232 लोगों की मौत हुई है, तो वहीं फरवरी महीने में ये आंकड़ा बढ़कर 1366 तक पहुंच गया। दूसरी तरफ मार्च में ये आंकड़ा 739 रहा तो अप्रैल में 887 पर पहुंच गया। मई माह में 2259 लोगों की मौत हुई है। बीते मार्च में 729, अप्रैल में 888  मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। नगर निगम ने बीते साल अप्रैल के महीने में केवल 475 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए थे, लेकिन इस बार अप्रैल में 888 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

नगर निगम स्थित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्यालय पर हर दिन 30 से अधिक लोग मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि बीते साल मई में महज 10 से 15 लोग ही पहुंच रहे थे। वाराणसी नगर निगम ने एक सीआरएस ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया है, जिस पर सभी सरकारी और निजी अस्पताल अपने यहां रोज होने वाली मौतों को ऑनलाइन फीड कर देते हैं और परिजन एक हफ्ते बाद आकर नगर निगम से प्रमाणपत्र ले लेते हैं।

मृत्यु प्रमाणपत्र आवेदन के लिए ये कागजात जरूरी

मृत्यु के 21 दिन के भीतर आवेदन करने पर प्रमाण पत्र निशुल्क बनता है। इसके बाद आवेदन करने पर 20 रुपए का शुल्क लगता है। अगर घर पर किसी की मृत्यु हुई है तो मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन के साथ दाह संस्कार की रसीद, मृतक का आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, 2 पड़ोसियों के आधार कार्ड जमा कर सकते हैं।

नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा जांच के बाद प्रमाणपत्र बन जाएगा। इसका शुल्क केवल 20 रुपये है। हालांकि यह आवेदन एक माह के अंदर होना चाहिए। इससे ज्यादा देरी पर पहले सीएमओ कार्यालय से और एक साल से ज्यादा देरी पर एडीएम कार्यालय से सत्यापन कराना पड़ता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed