{"_id":"617afa3b8f88f869a02ba4ad","slug":"incorrectly-sealed-building-was-opened-by-vc-varanasi-news-vns619833043","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से सील हुए भवन को वीसी ने खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से सील हुए भवन को वीसी ने खुलवाया
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के अभियंताओं की लापरवाही से गलत तरीके से सील हो गए भवन को बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने खोलने का आदेश दिया। उन्होंने अधीनस्थों को ताकीद भी कि किसी भी कार्रवाई से पहले हर पहलू की पड़ताल जरूर करें। वीडीए वीसी की इस कार्रवाई की पीड़ित मन्नू लाल ने सराहना की।
दरअसल, कॉटन मिल कॉलोनी में रहने वाले मन्नू लाल ने 2002 में 1700 वर्गफीट में भवन निर्माण का नक्शा पास कराया था। मगर पिछले दिनों अभियंताओं ने इस भवन को सील कर दिया था। पीड़ित पक्ष परेशान होकर वीडीए पहुंचा, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वीसी ईशा दुहन से गुहार लगाई, जहां सील भवन को वीसी ने खोलने का आदेश दिया। वीसी ने जेई को मौके पर भेजा और फटकार भी लगाई। हालांकि जिस जेई ने यह कदम उठाया वह अब गैर जनपद स्थानांतरित हैं।
वीडीए का मेगा दीपावली कैंप शुरू, बिकेगी प्रॉपर्टी
वाराणसी। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर संपत्ति की खरीदारी के लिए वीडीए ने मेगा दीपावली कैंप शुरू किया है। 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलने वाले सात दिवसीय मेले में आवास, आवासीय और व्यावसायिक भूखंड ई-नीलामी के जरिये खरीदने की सुविधा प्रदान की जाएगी। पहले दिन कैंप में 45 लोगों ने प्रतिभाग किया। मेले का उद्घाटन वीडीए की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रक्रिया को सरल करने के लिए प्राधिकरण परिसर में बैंकों केस्टॉल लगाए गए हैं। बिक चुकीं संपत्तियों की रजिस्ट्री के दौरान विभिन्न विभागों के कार्मिकों को मौजूद रहने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
एक नक्शा पास
नगर निगम में लगाए गए नक्शा समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को एक नक्शा पास हुआ। शिविर में 30 लोग पहुंचे और 120 नोटिस प्रकरणों पर जोनल अधिकारियों ने सुनवाई की। इस दौरान छह लाख रुपया जमा कराया गया।