{"_id":"62985a53da65cb04c907cf6a","slug":"incidents-of-monkey-bites-increased-in-varanasi-so-many-people-are-reaching-hospitals-to-get-arv-every-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alert: बनारस में बंदर काटने की बढ़ीं घटनाएं, अस्पतालों में एआरवी लगवाने पहुंच रहे हर माह इतने लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: बनारस में बंदर काटने की बढ़ीं घटनाएं, अस्पतालों में एआरवी लगवाने पहुंच रहे हर माह इतने लोग
Thu, 02 Jun 2022 12:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:06 PM IST
सार
वाराणसी जिले में बंदर काटने से परेशान लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा बिल्ली काटने की घटनाओं के ग्राफ में भी इजाफा हो रहा है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ हर दिन वैक्सीन कक्ष के सामने लग रही है।
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुत्ता काटने की घटनाएं तो बहुत सामने आती हैं लेकिन अब वाराणसी जिले में बंदर काटने से परेशान लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा बिल्ली काटने की घटनाओं के ग्राफ में भी इजाफा हो रहा है। जिस तरह से घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, उसको देखते हुए भी चिकित्सक लोगों को घर से बाहर निकलने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ हर दिन वैक्सीन कक्ष के सामने लग रही है। इसमें अस्पतालों में तो लोगों को वैक्सीन मिल भी जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को भागदौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन
बंदर काटने की घटनाएं पिछले दो महीने में बढ़ी
यहां से जिला और मंडलीय अस्पताल लोगों को भेज दिया जाता है। बुधवार को कबीरचौरा के एआरवी कक्ष के सामने सुबह आठ बजे जैसे ही कमरे का ताला खुला लोगों की लाइन लग गई। किसी को पहली डोज लगवानी थी तो किसी को दूसरी, तीसरी डोज लगनी थी।
विज्ञापन
अस्पताल के एसआईसी डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि बंदर काटने की घटनाएं पिछले दो महीने में बढ़ी हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में ग्रामीण इलाकों के लोगों की संख्या अधिक रहती है। अस्पताल आने वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है।
चार महीने का आंकड़ा
फरवरी मार्च अप्रैल मई
चार महीने का आंकड़ा
फरवरी मार्च अप्रैल मई
- कुत्ता काटने 1151 1326 1293 1089
- बंदर काटने 192 186 143 166
- बिल्ली काटने 17 39 35 35
- अन्य 4 6 5