फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Vishwanath Dham, instead of slip, easy darshan with RFID card

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में अब पर्ची की जगह आरएफआईडी कार्ड से सुगम दर्शन

Mon, 29 May 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
In Vishwanath Dham, instead of slip, easy darshan with RFID card
काशीपुराधिपति के भव्य दरबार में सुगम दर्शन और आसान होगा। 15 जून से श्रद्धालुओं को पर्ची की जगह रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड दिया जाएगा। इससे श्रद्धालु मंदिर प्रशासन की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

कार्ड एक्टिवेट होने के बाद गेट नंबर चार से मंदिर परिसर तक जाने में तीन जगह जांच की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद परिसर में मौजूद मंदिर प्रशासन की टीम सुगम दर्शन कराएगी। जो श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कराएंगे, उन्हें भी मंदिर के हेल्प डेस्क से कार्ड प्राप्त करना होगा। वर्तमान में कागज पर प्रिंट और मंदिर प्रशासन की मुहर के साथ बारकोड वाली पर्ची दी जाती है। इसे 15 जून से बंद कर दिया जाएगा। आरएफआईडी कार्ड का प्रयोग सफल रहा तो इसे दैनिक दर्शनार्थियों पर भी लागू किया जा सकता है। सुगम दर्शन वाले श्रद्धालुओं का कार्ड जारी होने के दो घंटे तक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

दर्शनार्थियों की सटीक जानकारी मिलेगी
कार्ड के जरिये सटीक जानकारी मिलेगी। पता चलेगा कि किस समय कितने श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन किए हैं। इसकी मदद से सुगम दर्शनार्थियों की संख्या भी नियंत्रित रखी जा सकेगी। आरएफआईडी कार्ड मंदिर के हेल्प डेस्क से जारी किया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। दर्शन पूजन के बाद इस कार्ड को मंदिर प्रशासन को वापस करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जी-20 में उपयोग, फिर मंदिर में लागू होगी व्यवस्था
वाराणसी में 11 से 13 जून तक जी-20 देशों का सम्मेलन होगा। इसमें विकास मंत्री हिस्सा लेंगे। सब दर्शन-पूजन करने श्री काशी विश्ववनाथ धाम भी जाएंगे। इससे पहले ही पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने आरएफआईडी कार्ड जनरेट करने वाली मशीन मंगवाई है। इसी मशीन से काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए जारी होने कार्ड में किया जाएगा। इसके लिए मंदिर के मुख्य द्वार और मंदिर परिसर में कार्ड रीडर भी स्थापित किए जाएंगे। इसकी मदद से कार्ड से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकेंगी।


समय व समाप्ति की तिथि दर्ज रहेगी
कार्ड में दर्शन पूजन का समय व उसकी समाप्ति की तिथि भी अंकित रहेगी। समय बीतने के बाद कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम में बने गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों और दुकानदारों को प्रत्येक तीन दिन में इसे फिर से सक्रिय कराना होगा। यह कार्ड चिपयुक्त है, जिसे सर्वर के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसरी में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कार्ड में श्रद्धालु की फोटो के साथ पूरी जानकारी रहेगी।



पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा
पिछले दिनों कैंट स्टेशन से जारी हुई सुगम दर्शन की पर्ची को मंदिर के एक संविदा कर्मचारी ने स्कैन करके फर्जी पर्ची बना ली थी। शिकायत के बाद हुई जांच में इसका खुलासा हुआ था और मंदिर प्रशासन की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।



सुगम दर्शन के लिए 15 जून से आरएफआईडी कार्ड जारी करने की तैयारी है। यह प्रयोग सफल रहा तो दूसरे चरण में मंदिर के कर्मचारियों, धाम परिसर में बने गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों व दुकानदारों के कार्ड जारी किए जाएंगे। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed