फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   kashi vidyapith there will be graduate examinations in three shifts from 21

काशी विद्यापीठ: तीन पालियों में 21 से होंगी स्नातक परीक्षाएं, पांच जिलों के करीब दो लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Sat, 09 Apr 2022 12:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2022 12:52 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इस बार स्नातक परीक्षाओं के पैटर्न बदला गया है। तीन पालियों में आयोजित परीक्षाएं तीन घंटे के स्थान पर डेढ़ घंटे की कराई जाएंगी।

विज्ञापन
kashi vidyapith there will be graduate examinations in three shifts from 21
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होंगी। तीन पालियों में आयोजित परीक्षाएं तीन घंटे के स्थान पर डेढ़ घंटे की कराई जाएंगी। 31 मई तक चलने वाली परीक्षाओं में वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, भदोही व मिर्जापुर के लगभग सवा दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


वहीं, समय से परिणाम जारी करने के लिए परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन की भी तैयारियां चल रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीए-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर,बीए, बीकॉम, बीएससी, बीम्यूज, बीए (ऑनर्स) मास कॉम, द्वितीय खंड तथा बीएफए (द्वितीय व चतुर्थ खंड), बीएससी (कृषि) चतुर्थ खंड, बीए, बीकॉम, बीएससी, (तृतीय खंड), बीए (ऑनर्स) मासकॉम, बीएफए, बीम्यूज, प्रथम व तृतीय खंड की समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन

तीन पालियों का समय

महाविद्यालय और परीक्षार्थी समय सारिणी पर नौ अप्रैल तक अपनी आपत्तियां मेल या परीक्षा विभाग में उपस्थित होकर दर्ज करा सकते हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 11 मई तक दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक होंगी। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 31 मई तक दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं सुबह नौ से 10:30 तथा दोपहर तीन बजे से 4:30 बजे तक कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या

          जनपद                     परीक्षार्थी

  1. वाराणसी                  89600
  2. चंदौली                     44000
  3. भदोही                    12700
  4. मिर्जापुर                   50550
  5. सोनभद्र                   28150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed