फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the evening, there was an increase in the pandals, devotees became emotional after seeing the mother

पंडालों में शाम को बढ़ी रौनक, माता का दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
In the evening, there was an increase in the pandals, devotees became emotional after seeing the mother
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता... के मंत्र पंडालों में गूंजे तो भक्तों ने भी श्रद्धा से मां चरणों में शीश नवाया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर काशी में उल्लास के रंग बिखरे। शाम से पंडाल और गलियां रंग-बिरंगी रौशनी से दमक उठीं। शंख ध्वनि, ढाक की थाप और घंटा-घड़ियाल से माता की आराधना के स्वर गूंजते रहे। बुधवार को शाम ढलते ही शहर के पंडालाें में लोगों की चहल-पहल बढ़ी तो रौनक नजर आने लगी। कोरोना संक्रमण काल के कारण पंडालों में भव्यता तो नहीं है, लेकिन आस्था का रेला देर रात तक उमड़ता रहा।
विज्ञापन

सनातन धर्म में मां कर रहीं महिषासुर का वध
सनातन धर्म के पूजा पंडाल में मां दुर्गा अपने वाहन पर सवार होकर महिषासुर का वध कर रही हैं। माता की चलायमान प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिले की सबसे बड़ी प्रतिमा भी सनातन धर्म में ही स्थापित की गई है।
विज्ञापन

पांडेय हवेली में सौ साल का दुर्गोेत्सव
पांडेय हवेली स्थित काशी दुर्गोत्सव सम्मिलनी सौ साल के दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। संध्या आरती के बाद आयोजन समिति के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी नजर आई। ढाक की धुन पर पूजा समिति के लोगों ने माता की आरती उतारी तो श्रद्धालु भी मस्ती में झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजर आ रही ओलंपिक की झलक
अर्दली बाजार स्थित न्यू डिलाइट क्लब ने पूजा पंडाल को ओलंपिक-2020 का स्वरूप दिया है। पंडाल पर खेल और खिलाड़ियों की तस्वीर हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

डॉक्टर के रूप में दर्शन दे रही हैं मां दुर्गा
जय माता स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार में अस्पताल की थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। मां दुर्गा अपने भक्तों को डॉक्टर के स्वरूप में दर्शन दे रही हैं। पंडाल में आक्सीजन सिलिंडर को भी प्रतीकात्मक स्वरूप में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed