{"_id":"63238444165bba260a191fdd","slug":"in-the-earlier-governments-electricity-was-given-in-some-districts-now-every-corner-is-lit-up-varanasi-news-vns6744119131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरकारों में कुछ जिलों में दी जाती थी बिजली, अब कोना-कोना जगमगा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरकारों में कुछ जिलों में दी जाती थी बिजली, अब कोना-कोना जगमगा रहा
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने बृहस्पतिवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि पहले कुछ ही जिलों में बिजली दी जाती थी। आज प्रदेश का कोना कोना जगमगा रहा है। किसी भी तरह की खराबी आने पर 24 घंटे के अंदर मरम्मत कराई जा रही है। पहले की तुलना में बिजली आपूर्ति में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। आज बिजली से प्रदेश का हर गांव और शहर रोशन हो रहा है।
पहले उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बिजली विभाग उपभोक्ताओं के द्वार जाकर समाधान कर रहा है।
सर्किट हाउस में ही राज्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने में हीलाहवाली करने वाले कर्मचारी और अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार कर राजस्व वसूली का निर्देश दिया। मंत्री ने नेडा के अधिकारियों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर और अधिक कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के लिए जगह नहीं
एक सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। योगी सरकार जनता के साथ है। यूपी में अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर।
यूपी में किसी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। सपा के धरने पर कहा कि वह बेवजह अशांति का माहौल बना रहे हैं। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है। दबाव बनाने की राजनीति काम नहीं आने वाली। दोषियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो
शिकायत रजिस्टर पर स्पष्ट विवरण लिखें
वाराणसी। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने बृहस्पतिवार को डीपीएच उपकेंद्र का निरीक्षण किया। समाधान शिविर में शिकायत पुस्तिका में दर्ज समाधान की तस्दीक उपभोक्ता को फोन कर की। मंत्री ने अधिकारियों से शिकायत रजिस्टर पर स्पष्ट विवरण लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने अवर अभियंता से उपकेंद्र के वाणिज्यिक और तकनीकी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद वर्कशॉप का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां मंत्री ने अवर अभियंता वर्कशॉप को 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। संवाद