फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In March the trial , the ship will run from June

मार्च में परीक्षण, जून से चलेंगे जहाज

Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
In March the trial , the ship will run from June
गंगा में जल परिवहन की योजना जल्द साकार होगी। अगले महीने गंगा
विज्ञापन
में बड़े जहाज चलाने का परीक्षण (ट्रायल) होगा। यदि कोई दिक्कत नहीं आई तो जून से जहाजों का संचालन शुरू हो जाएगा।
 इनलैंड वाटरवेज अथारिटी आफ इंडिया (आईडब्लूएआई) के चेयरमैन अमिताभ वर्मा ने बताया कि एक मार्च से वाराणसी में गंगा तट पर रामनगर में मल्टीमॉडल टर्मिनल बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
मार्च में ही ट्रायल की तैयारी है। वर्मा ने गुरुवार को यहां यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की प्रगति की समीक्षा की।
पत्रकारों से बातचीत में आईडब्लूएआई के चेयरमैन ने बताया कि बैठक में जल परिवहन के विकास के साथ-साथ समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान समस्या और सुझावों पर भी चर्चा हुई।
बताया कि प्रथम चरण में वाराणसी, साहिबगंज और हल्दिया में मल्टीमॉडल टर्मिनल बनाए जाएंगे। वहीं फरक्का में नेविगेशन लॉक बनाया जाना है। वाराणसी के रामनगर में टर्मिनल निर्माण का काम एक मार्च से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके शुभारंभ के दौरान मालवाहक जहाज भी आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जून से मालवाहक जहाजों का संचालन शुरू हो जाए, इसकी पूरी तैयारियां की जा रही हैं।
 टर्मिनल का टेंडर हो चुका है। एफकॉन कंपनी 196 करोड़ रुपये की लागत से पहले फेज का काम करेगी।
आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन ने बताया कि पहले फेज में 15.36 एकड़ में टर्मिनल का काम होगा। दूसरे फेज के लिए 50 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 30 एकड़ जमीन का चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जून में एक हजार टन तक के जहाजों की आवाजाही शुरू कराने की तैयारी है। बताया कि टर्मिनल का काम दो साल दो महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
अमिताभ वर्मा ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार जल परिवहन शुरू होने के बाद टर्मिनल से 21 लाख टन का व्यापार हो सकेगा और 2028 तक यह बिजनेस 62 लाख टन तक पहुंच जाएगा।
उन्होंने बताया कि गाजीपुर से वाराणसी के बीच गंगा में कठोर तल को तोड़ने का काम जून तक पूरा हो जाएगा। बक्सर से बनारस तक बालू की खुदाई (ड्रेेजिंग) का काम मार्च तक शुरू हो जाएगा।
 बैठक में आईडब्ल्यूएआई मेंबर फाइनेंस प्रवीर पांडे, प्रमुख सचिव बंगाल परिवहन अल्पन बंदोपाध्याय, चीफ इंजीनियर सेंट्रल वाटर कमिश्नर महेंद्र प्रताप सिंह, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बिहार नवीन चंद्रा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर झारखंड अंजनी दूबे, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नरेंद्र राय, जलपरिवहन वाराणसी के निदेशक रविकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed