{"_id":"8d5cac35be973cf55766e2f713ab3798","slug":"in-manduvadih-station-innougrate-demu-manoj-sinha-by-video-confrencing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आएंगे रेलवे के अच्छे दिन: मनोज सिन्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आएंगे रेलवे के अच्छे दिन: मनोज सिन्हा
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/गाजीपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे रेलवे के अच्छे दिन जल्द आएंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल सुविधाओं के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
मंडुआडीह से छपरा के लिए नई डेमू सवारी गाड़ी के शुभारंभ के मौके पर गाजीपुर में आयोजित सभा में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह से रात में छपरा से लखनऊ के लिए नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही बक्सर से मुगलसराय तक डेमू ट्रेन का संचालन भी शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
बताया कि वाराणसी से छपरा तक रेलमार्ग का दोहरीकरण शुरू हो चुका है। जल्द ही रेल मार्ग पर विद्युतीकरण भी कराया जाएगा। आर्थिक संकट के दौर से गुजरने के बावजूद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के अच्छे दिन जल्द आएंगे। सरकार ने पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए एजेंडा तय कर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीएमयू के शुभारंभ केे अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक अजय विजय वर्गीय, जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम सीएल शाह, सीनियर डीओएएम प्रवीण पांडेय, सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, महामंत्री सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह के अलावा स्थानीय रेल अधिकारियों स्टेेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, आईओडब्ल्यू दिलीप सिंह, राकेश आदि उपस्थित थे।