{"_id":"5dee7e9d8ebc3e8818227a7b","slug":"in-jaunpur-miscreants-shot-dead-a-retired-soldier-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या की, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या की, सनसनी
Mon, 09 Dec 2019 10:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक अशोक सिंह
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर मथुरापुर में सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण जुटते तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मालूम हो कि ग्राम पंचायत मई के पहाड़ीपट्टी निवासी रिटायर्ड फौजी अशोक सिंह थानागद्दी जलालपुर मार्ग पर मथुरापुर पेट्रोल पंप के पास अपनी दुकान रितेश ऑटोमोबाइल को बंदकर प्रतिदिन की भांति बाइक से अपने घर जा रहे थे। मथुरापुर तिराहे से आठ सौ मीटर दूर जैसे ही वह विशुनपुर के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली फौजी को मारी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गोली की आवाज सुनकर जब हम लोग लोग सड़क की तरफ आये तो बाइक सवार बदमाश भागते हुए नजर आये। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवारों की संख्या पता नही चल सका। घटनास्थल पर पहुंचकर सभी ने देखा कि घायल गोली लगने से लहूलुहान अशोक सिंह फौजी लुढ़के पड़े हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उनके बेटे ने आनन फानन में इलाज के लिए घायल को लेकर वाराणसी गए। चिकित्सकों ने अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी केराकत व जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन