फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In jaunpur Brick stabbed on uncle in drain dispute, killed 

जौनपुर : नाली सफाई के विवाद में ईंट से वार कर चाचा की हत्या

Fri, 22 May 2020 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
In jaunpur Brick stabbed on uncle in drain dispute, killed 
demo pic

जौनपुर जिले के केराकत थानांतर्गत बाबा घाट के पास शुक्रवार को नाली साफ करने के विवाद में भतीजे ने ईंट से वार कर चाचा की हत्या कर दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


केराकत कस्बे के बाबा घाट निवासी रमेश राम (30) पिछले सप्ताह मुंबई से ट्रक से घर आया था। केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद वह घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार सुबह दस बजे रमेश का भतीजा मनोज कुमार राम नाली साफ कर रहा था। 
विज्ञापन



रमेश कुमार ने यह कहकर नाली साफ करने से मना किया कि उसका पानी सड़क पर बहने लगेगा। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। परिवार वालों का आरोप है कि कहासुनी के दौरान मनोज राम ने ईंट से वार कर दिया। ईंट सीने पर लगने से रमेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश के बड़े भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उधर, रमेश की पत्नी सुमन देवी और तीन बच्चे शिवा 12, शिवांगी (5) व सत्यम (1) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed