फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In class tenth Nitesh and Inter Rishikesh toped the exam

दसवीं में नितेश, इंटर में ऋषिकेश ने मारी बाजी

Mon, 18 May 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 18 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
In class tenth Nitesh and Inter Rishikesh toped the exam
 यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। रोहनिया क्षेत्र के मातलदेई गांव के श्रीप्रकाश इंटर कॉलेज के छात्र नितेश कुमार पटेल ने जिले में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक 94.16 फीसदी अंक हासिल किया। नितेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट में उदय प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र ऋषिकेश सिंह ने 93.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। अबकी जिले में हाईस्कूल में 87.81 तथा इंटर में 92.37 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। हर साल की तरह इस साल भी छात्राएं छात्रों से आगे रहीं। हाईस्कूल में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 92.59 रहा जबकि छात्रों का 82.94। इसी तरह इंटरमीडिएट में 94.4 प्रतिशत छात्राएं और 90.2 प्रतिशत छात्र पास हुए।
विज्ञापन


हाईस्कूल में एमबी इंटर कॉलेज कोइरीपुर के छात्र आशुतोष कुमार मौर्य 92.5 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर की छात्रा श्वेता वर्मा 92.3 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नबंर पर रहीं। इंटर में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के आदर्श अग्रवाल और उदय प्रताप इंटर कॉलेज के ताज कुमार 92.20 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह यूपी कॉलेज के ही विशाल सिंह ने 92 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए दसवीं और बारहवीं के कुल 126028 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में 202 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 61927 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 25522 बालकों तथा 28859 बालिकाओं को सफलता मिली। इसी तरह इंटर में 58615 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 26295 छात्र और 27850 छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed