फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU will get facilities like AIIMS

पूर्वांचल वासियों के लिए राहत: बीएचयू में मिलेगी एम्स जैसी सुविधा, एमओयू पर लग सकती है मुहर

Thu, 21 Nov 2024 11:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

पूर्वांचल समेत बिहार व अन्य जिलों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न शहरों से मरीज बीएचयू में इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में अब आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
IMS BHU will get facilities like AIIMS
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा मिलने की दिशा में एक बार फिर नए सिरे से एमओयू की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए संस्थान स्तर पर कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में 22 नवंबर को बैठक होनी है। इसके लिए जरूरी कागजात के साथ निदेशक समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


अगस्त 2018 में किया गया था एमओयू
आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा के लिए पांच अगस्त 2018 को बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में स्वास्थ्य मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय) के बीच एमओयू किया गया था। इसके तहत आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सभी सुविधाएं मिलने की घोषणाएं की गईं थीं। छह साल का समय बीत गया, कुछ नए विभाग और सुविधाएं शुरू तो की गईं लेकिन एम्स जैसी बहुत सी सुविधाएं अब भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसा इसलिए कि देशभर में एम्स के संचालन में जितनी स्वास्थ्य मंत्रालय की भागीदारी है, उतनी अभी नहीं है। अब नए सिरे से एमओयू होने के बाद यहां एम्स जैसी सुविधा में स्वास्थ्य मंत्रालय की भागीदारी ही मुख्य होगी।

विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू के लिए सितंबर में दो बार दिल्ली में बैठक हो चुकी है। दो चरण की इस बातचीत के बाद भी एमओयू पर मुहर नहीं लग पाई है। अब आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के साथ ही कुछ और वरिष्ठ अधिकारी और विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी फिर दिल्ली की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस बार चर्चा है कि महत्वपूर्ण फैसला हो सकेगा।

क्या बोले अधिकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय में आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा के लिए 22 नवंबर को एमओयू के लिए बैठक दिल्ली में होनी है। इसकी सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभावना है कि इस बार एमओयू की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद मरीजों की सुविधाओं में भी इजाफा होगा -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed