फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU will deliver medicines through drones on lines of AIIMS Bhopal

Exclusive: एम्स भोपाल की तर्ज पर IMS बीएचयू ड्रोन से पहुंचाएगा दवा, 75 KM दूरी तय करने में लगेंगे 40 मिनट

Wed, 17 Jan 2024 04:10 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jan 2024 04:10 PM IST
सार

ड्रोन से दवा पहुंचाने वाला आईएमएस बीएचयू पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज होगा। 75 किलोमीटर दूर बरकछा कैंपस में दवा ले जाने में महज 35 से 40 मिनट लगेंगे। मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं वाहनों से भेजी जाती हैं। जिसमें समय अधिक लगता है। 

विज्ञापन
IMS BHU will deliver medicines through drones on lines of AIIMS Bhopal
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल की तर्ज पर अब काशी में भी ड्रोन से दवाएं पहुंचाई जाएंगी। आईएमएस बीएचयू में ड्रोन से दवा पहुंचाने की सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद बीएचयू से करीब 75 किलोमीटर दूर बरकछा कैंपस में चलने वाले स्वास्थ्य केंद्र पर दवा पहुंचने में महज 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। ऐसी सुविधा की शुरुआत करने वाला आईएमएस बीएचयू पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज होगा।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के अलावा विश्वविद्यालय परिसर में ही कर्मचारियों व छात्रों के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र हैं। बरकछा कैंपस और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल कमच्छा में भी स्वास्थ्य केंद्र है। बीएचयू परिसर से दूर इन स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाली ओपीडी सहित अन्य इमरजेंसी में दवाएं वाहनों से भेजी जाती हैं। इसमें बरकछा कैंपस में दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। इसे देखत हुए ही आईएमएस प्रशासन ने ड्रोन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


एम्स भोपाल की तरह ही बनेगा ड्रोन स्टेशन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर एम्स भोपाल में ड्रोन से दवा पहुंचाए जाने के उद्देश्य से ड्रोन स्टेशन भी बनाया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स भोपाल में ड्रोन स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। आने वाले दिनों में एम्स भोपाल की तरह ही आईएमएस बीएचयू में भी ड्रोन स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
बदलते समय के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीक का प्रयोग होने से मरीजों को बहुत लाभ हो रहा है। एम्स भोपाल की तरह ही आईएमएस बीएचयू में ड्रोन से दवाएं पहुंचाने की दिशा में प्रकिया जल्द ही शुरू की जाएगी। -प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed