{"_id":"6738eab537339ea5fc0768b3","slug":"ims-bhu-s-annual-athletics-meet-begins-400-players-compete-in-6-events-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आईएमएस बीएचयू के वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आगाज, 6 स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने किए दो दो हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आईएमएस बीएचयू के वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आगाज, 6 स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने किए दो दो हाथ
Sun, 17 Nov 2024 12:25 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:25 AM IST
सार
आईएमएस बीएचयू में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लंबी-ऊंचीकूद, भालाफेंक, कबड्डी और बैडमिंटन की छह स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्था के तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। पहले दिन दौड़, लंबी-ऊंचीकूद, भालाफेंक, कबड्डी और बैडमिंटन की छह स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में दंत विज्ञान संकाय की नंदनी, बीएससी नर्सिंग की खुशी नेगी और तनिषा शर्मा ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में बीएससी नर्सिंग के अविनाश कुमार, दो सौ मीटर दौड़ में क्षीतीज, महिला वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में आयुर्वेद विभाग की मोनीका, नर्सिंग की तोको येजी और ज्योति ने क्रमश: स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शॉटपुट में बीएससी नर्सिंग के अवीनाश, पांच हजार मीटर दौड़ में आयुर्वेद विभाग के सुशील यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में नर्सिंग टीम ने बीडीएस को, बालिका वर्ग में बीडीएस-1 ने बीएएमएस को, पुरुष वर्ग में एमबीबीएस ने बीएएमएस और महिला वर्ग में नर्सिंग ने बीडीएस-2 को हरा दिया। वॉलीबॉल में एमबीबीएस-बी टीम ने बीडीएस-बी टीम को, नर्सिंग-ए ने बीएएमएस-बी टीम को, बीडीएस-ए टीम ने नर्सिंग-बी टीम को और एमबीबीएस-ए ने बीएएमस-ए टीम को हरा दिया।
विज्ञापन
आयोजन सचिव प्रो. राजेश मीना ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक दो सत्र में खेली जाएगी। उन्होंने बैडमिंटन का उद्घाटन किया, लेकिन तेज हवा की वजह से मैच बीच में रोक कर अगले दिन इसे कराने का निर्णय हुआ। संचालन डाॅ. ज्योति, धन्यवाद प्रो. वीएम सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. वीएन मिश्र, प्रो. पीके गोस्वामी, प्रो. अभिजीत मंडल, डॉ. दिनेश, डॉ. कविता और डॉ. ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन