फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU research scholar Aparna Singh created Ayurvedic pizza and cookies in Varanasi

बीएचयू की छात्रा का कमाल: आयुर्वेदिक पिज्जा और कुकीज बनाया, सेहत के लिए होगा फायदेमंद; हैं ये पोषक तत्व

Mon, 04 May 2026 09:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 04 May 2026 09:39 PM IST
सार

बीएचयू में रसशास्त्र विभाग की शोध छात्रा अपर्णा सिंह ने आयुर्वेदिक पिज्जा और कुकीज बनाया। इसका ट्रायल हॉस्टल के छात्रों पर किया गया, जिसमें बेहतर परिणाम मिले हैं। 
 

विज्ञापन
IMS BHU research scholar Aparna Singh created Ayurvedic pizza and cookies in Varanasi
अपर्णा सिंह ने बनाया आयुर्वेदिक पिज्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की शोध छात्रा अपर्णा सिंह ने आयुर्वेदिक पिज्जा और कुकीज बनाया है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट को शामिल किया गया है। बीएचयू हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को पिज्जा खिलाया गया तो बेहतर परिणाम सामने आए। छात्रा ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अन्य पिज्जा की तुलना में आयुर्वेदिक पिज्जा सेहत के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन


आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र विभाग के प्रो. आनंद चौधरी के निर्देशन में महिला महाविद्यालय में एमएससी होम साइंस की छात्रा अपर्णा सिंह ने पिज्जा तैयार किया है। कृषि विज्ञान संस्थान के खाद्य विज्ञान तकनीकी केंद्र के संयोजन में आहान पिज्जा और कुकीज बनाई। कृषि विज्ञान संस्थान की डॉ. अंकिता हुड्डा सह निर्देशिका और रसशास्त्र के डॉ. गुरुप्रसाद निल्ले इस आहान कुकीज और पिज्जा के सह शोध निर्देशक हैं। 
विज्ञापन


प्रो आनंद चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं में फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ पोषण की कमी और मानसिक-शारीरिक थकान की समस्या भी बढ़ रही है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा में हैं ये पोषक तत्व

आहान पिज्जा में शामिल पोषक तत्वों की बात करें तो प्रति 100 ग्राम पिज्जा पर 289.03 किलो कैलोरी एनर्जी है। साथ ही वसा 4.79 ग्राम, संतृत्प वसा 2.91 ग्राम, पॉलीअनसैचुरेटेड वसा 0.85 ग्राम, मोनेअनसैचुरेटेड वसा 1.03 ग्राम, प्रोटीन 9.78 ग्राम मिलाया गया है। इसके अलावा आहारीय फाइबर 3.19 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 1.70 ग्राम, चीनी 5.70 ग्राम, सोडियम 210.00 मिलीग्राम, अतिरिक्त चीनी 3.18 मिलीग्राम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed