फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Complaint of ragging with medical students in Ayurveda Faculty security personnel remained silent

आईएमएस बीएचयू: आयुर्वेद संकाय में मेडिकल छात्रों संग रैगिंग की शिकायत, सुरक्षाकर्मी रहे मौन

Wed, 09 Mar 2022 11:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 11:15 AM IST
सार

एनएसयूआई की बीएचयू इकाई ने एक वीडियो को बीएचयू के आला अधिकारियों के साथ ही पुलिस  अधिकारियों को ट्वीट कर रैगिंग की शिकायत की है। वीडियो में आयुर्वेद संकाय का एक सीनियर छात्र राह चलते जूनियर छात्रों को अपशब्द बोलते हुए सुनाई दे रहा है। 

विज्ञापन
IMS BHU Complaint of ragging with medical students in Ayurveda Faculty security personnel remained silent
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में बीच सड़क मेडिकल छात्रों संग रैगिंग का मामला सामने आया है।  अहम बात है ये कि बुधवार सुबह जिस वक्त ये घटना घटी उस समय मेडिकल छात्रों के साथ बीएचयू के सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, लेकिन वो मौन रहे। घटना से संबंधित वीडियो ट्वीट कर शिकायत की गई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के पास सीनियर छात्र द्वारा जूनियर छात्रों को अपशब्द कहने और उनके साथ अभद्रता का एक वीडियो सामने आया है। एनएसयूआई की बीएचयू इकाई ने इस वीडियो को बीएचयू के आला अधिकारियों के साथ ही पुलिस के अधिकारियों को ट्वीट कर रैगिंग की शिकायत की है।
विज्ञापन


1.46 मिनट का यह वीडियो वीसी ऑफिस, यूपी के डीजीपी सहित अन्य लोगों को टैग कर ट्वीट किया गया है। वीडियो में आयुर्वेद संकाय का एक सीनियर छात्र राह चलते जूनियर छात्रों को अपशब्द बोलते हुए सुनाई दे रहा है। इस तरह की स्थिति तब है जब मेडिकल छात्रों के साथ संकाय जाते समय सुरक्षा कर्मी भी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed