फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Implemented in six lakh villages would initiate jayapur model of development

छह लाख गांवों में लागू कराएंगे विकास का जयापुर मॉडल

Tue, 14 Jul 2015 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Tue, 14 Jul 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
Implemented in six lakh villages would initiate jayapur model of development
वाराणसी। जयापुर गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास केंद्र खुलेगा। यहां प्रशिक्षित 70 फीसदी हुनरमंदों के लिए रोजगार की व्यवस्था सरकार करेगी। सोमवार को यह ऐलान केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायत राज, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। वहीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि देश के छह लाख गांवों में विकास का जयापुर मॉडल लागू कराएंगे। साथ ही गांव से लेकर शहर तक हर महिला को स्वावलंबी बनाएंगे।
विज्ञापन


पीएम के गांव में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को वहां की जनता को समर्पित करने के उपरांत आयोजित सभा में ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के 683 सांसदों ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव गोद लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनमें हैं। उनका गांव
विज्ञापन


जयापुर सही मायने में आदर्श गांव का मॉडल है। उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि सरकार ने बैंक के निष्क्रिय खातों के पैसों से 20 हजार करोड़ रुपये के मुद्रा कोष की स्थापना की है। इस कोष से देश के पांच करोड़ गरीबों को कर्ज दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से 25 करोड़ लोगों को सीधा लाभ होगा। इससे देश का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा और साहूकारी की प्रथा भी समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जयापुर की प्रधान दुर्गावती देवी, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, केदारनाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, यूनियन बैंक के सीएमडी अरुण तिवारी, महाप्रबंधक एके दीक्षित, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नारायण पटेल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, शंकर गिरी, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू, जिलाध्यक्ष, नागेंद्र रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अशोक तिवारी, संजय भारद्वाज, ज्ञानेश जोशी, राकेश सिंह अलगू, राकेश त्रिवेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 
जयापुर गांव में सौगातों की बारिश
वाराणसी। जयापुर में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी फंड से कराए गए पांच विकास कार्यों का केंद्रीय मंत्रियों ने एक साथ लोकार्पण और उद्घाटन किया। सबसे पहले एलेना ग्रुप की ओर से मुसहर बस्ती में बनाए गए ‘अटल नगर’ का उद्घाटन हुआ। 14 मुसहर परिवारों को पक्के  आवास की चाबी सौंपी गई। इसके बाद मंत्रीद्वय ने दलित बस्ती पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत कन्या पाठशाला, आंगनबाड़ी केंद्र ’नंद घर’ और ‘काऊशाला’ (गोशाला) के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की। तत्पश्चात दोनों मंत्रियों ने यूनियन बैंक की जयापुर शाखा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed