फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMD Weather Update: It has been raining in Varanasi for several hours, relief from humidity but a sign of anot

IMD Weather Update: वाराणसी में कई घंटों से हो रही है बारिश, उमस से राहत लेकिन एक और आफत की ओर इशारा!

Fri, 30 Jun 2023 07:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 30 Jun 2023 07:35 AM IST
सार

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात का असर गंगा पर पड़ने लगा है। पिछले तीन दिन से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 20 मिलीलीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी थी।

विज्ञापन
IMD Weather Update: It has been raining in Varanasi for several hours, relief from humidity but a sign of anot
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मानसून एक्सप्रेस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले सप्ताह समय से दस्तक के बाद मानसून भटक कर दिल्ली चला गया था लेकिन गुरुवार देर शाम से ही जिस तरह से गरज चमक के साथ बारिश हुई उससे लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। इधर शुक्रवार सुबह हवा की रफ्तार तो थम गई है  लेकिन बारिश रुक रुक कर हो रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: पूर्वांचल का पहला इंक्यूबेशन सेंटर होगा बीएचयू, आपके पास है दमदार 'आइडिया' तो बदल जाएगी जिंदगी
विज्ञापन

इससे उमस से राहत जरूर मिला लेकिन शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति भी हो गई है। बारिश की वजह से ही फाल्ट भी बहुत हुआ है। कहीं बिजली के तार टूट गया है तो कहीं स्पार्किंग की वजह से बिजली भी कटी रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार चार पांच दिन मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। हल्की से तेज बारिश भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

IMD Weather Update: It has been raining in Varanasi for several hours, relief from humidity but a sign of anot
वाराणसी में बारिश के बीच गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे में बढ़ गया 18 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात का असर गंगा पर पड़ने लगा है। पिछले तीन दिन से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 20 मिलीलीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी थी।

IMD Weather Update: It has been raining in Varanasi for several hours, relief from humidity but a sign of anot
वाराणसी के गंगा घाट पर नावें - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 58.70 मीटर दर्ज किया गया। घाट की निचली सीढ़ियों और मढ़ियों तक पानी पहुंचने लगा है। वहीं बनारस में बढ़ाव के कारण गाजीपुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed